उप मुख्य मंत्री सोनी ने मुकेरियां में 4 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इमरजेंसी ब्लाक की नई ईमारत का रखा नींव पत्थर

by

मुकेरियां/ होशियारपुर, 24 दिसंबर: सिविल अस्पताल मुकेरियां में आज 4 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इमरजेंसी ब्लाक की नई ईमारत का नींव पत्थर पंजाब के उप मुख्य मंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने अपने कर कमलों से रखा। इस मौके पर विधायक इंदू बाला, एस.डी.एम. नवनीत कौर बल, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर विशेष तौर पर मौजूद थे।
उप मुख्य मंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुकेरियां अस्पताल में इमरजेंसी/ट्रोमा वार्ड बनाया जा रहा है, जो कि राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित होने के कारण हर तरह की सुविधा विशेष तौर पर दुर्घटना की स्थिति में फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां माइनर आप्रेशन थियेटर, नर्सिंग स्टेशन व अन्य इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट वार्ड की सुविधाएं भी बिना किसी खर्चे के दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां 16 महिला व पुरुष वार्डों की वार्डों की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस अस्पताल की पुरानी ईमारत को रैनोवेट किया जाएगा, जिस पर एक करोड़ 9 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट व डायलसिस की सुविधा बहुत जल्द प्रदान कर दी जाएगी।
इस मौके पर एस.एम.ओ डा. जी.पी. सिंह, डा. हरजीत सिंह, डा. दविंदर पुरी, डा. अवनीश कुमार, डा. अश्वनी गौतम, डा. नीलम , डा. बृजेश सैनी, डा. सुखदेव राज, डा. अजय पाल कंवर, डा. नरिंदरपाल, डा. सतबीर सिंह, एडवोकेट सभ्य सांची के अलावा अन्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC किन्नौर के पिता का शव बरामद : मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता

परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम एएम नाथ। चंबा : भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है। फौरी तौर...
article-image
पंजाब

फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी

फरीदकोट: 24 अगस्त फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला जारी है और जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 5 मोबाइल फोन, चार्जर,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने टंडन को मुद्दों पर बात करने की दी चुनौती : व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेने के लिए भाजपा की निंदा की 

चंडीगढ़, 24 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को व्यक्तिगत और दुर्भावनापूर्ण हमलों का सहारा लेने की बजाय लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात करने...
Translate »
error: Content is protected !!