उमराली-छेत्रां-ढिलवां सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 30 दिनों के लिए रहेगी बंद

by
टैªफिक उमराली-लालूवाल-हीरां थड़ा-ढिलवां सड़क मार्ग पर डायवर्ट
रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी। उपमंडल हरोली के तहत उमराली-छेत्रां-ढिलवां सड़क मार्ग पर (किलोमीटर 0/000 से 2/400) यातायात 13 फरवरी से 14 मार्च(30 दिनांे) तक बंद रहेगा। इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए टैªफिक को उमराली-लालूवाल-हीरां थड़ा-ढिलवां सड़क मार्ग पर मोड़ा गया है।
जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित करने को लेकर जारी किए हैं।
उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
Translate »
error: Content is protected !!