ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

by
रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क केवल 10 रुपये निर्धारित किया गया है। ओल्ड बस स्टैंड पार्किंग पर भी यही दर लागू होगी।
यह पहल खासतौर पर उन लोगों की सुविधा के लिए की गई है, जो थोड़े समय के लिए आते हैं और त्वरित, सुलभ पार्किंग चाहते हैं। आयुक्त ने कहा कि यह कदम शहर में पार्किंग अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में ऊना शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर भीड़भाड़ को लेकर अन्य अहम आदेश भी जारी किए थे, जिससे यातायात और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था और बेहतर बने। नगर निगम का यह नया शुल्क निर्धारण प्रशासन के प्रयासों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग में हिमाचल का जो पक्ष रखा था हम आज भी उस पर कायम है : जयराम ठाकुर

सरकार के झूठ पर हमारा पक्ष नहीं सुना तो भाजपा ने सदन के वेल में की नारेबाजी सरकार की नाकामी की वजह से हो रहा है हिमाचल का आर्थिक नुकसान एएम नाथ। शिमला :...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान का ऐलान : किसान प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण की बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने कानूनी सलाह लेकर FIR की है। घटना कहां हुई है? मौत का कारण...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में सीखे गुर को कक्षा शिक्षण में लागू करने का अध्यापक ने लिया संकल्प। बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा(ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!