ऊना में मिला मिसाइल का टुकड़ा : पूरे जिले में हाईअलर्ट

by

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : – पंजाब और जम्मू कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश भी संभावित आतंकी खतरे के निशाने पर है। पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच राज्य के ऊना जिले में एक खेत में मिसाइल का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है।

मिसाइल का यह टुकड़ा चिंतपूर्णी क्षेत्र के पिरथीपुर-जोड़बड़ मार्ग पर स्थित बेहड़ भटेड़ गांव में एक मंदिर के पास खेत में ग्रामीणों को मिला। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे खेत में तेज आवाज सुनाई दी थी। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो उन्होंने वहां मिसाइल जैसा एक बड़ा धातु का टुकड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह टुकड़ा किसी मिसाइल का हो सकता है जो हवा में डिफ्यूज होने के बाद इस इलाके में गिरा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है लेकिन स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

एयर डिफेंस ने किया मिसाइल को नाकाम

सूत्रों के अनुसार आशंका है कि यह पाकिस्तान की ओर से भारत पर संभावित मिसाइल हमले की कोशिश हो सकती है, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते हवा में ही निष्क्रिय कर दिया हो। इसके बाद उसका यह टुकड़ा गिरा हो। इस आशंका की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

मिसाइल निष्क्रिय, विशेषज्ञ कर रहे जांच : डीसी जतिन  लाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षा बलों और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके से बरामद मिसाइल का टुकड़ा निष्क्रिय है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है।

राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कई शहरों के लिए रात की बस सेवाएं बंद :  पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगती है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राज्य सरकार ने पंजाब, जम्मू, कटरा और पठानकोट की ओर जाने वाली बस सेवाएं रात के समय बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दिन में बस सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

ऊना जिला प्रशासन ने एहतियातन शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं शनिवार को पहले से ही शासकीय अवकाश होने के चलते सरकारी दफ्तर बंद हैं। जिले के कुछ संवेदनशील इलाकों में शुक्रवार रात ब्लैकआउट भी रखा गया ताकि किसी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी थीम पर साँग कंपटीशन करवा रहा परिवहन विभाग विजेताओं को मिलेंगे कैश प्राइज : जनजागरण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे गाने

धर्मशाला, 14 जुलाई। सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एक साँग कंपटीशन करवाया जा रहा है। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

असली चीते के पसीने छुड़ा दिये थे बॉलीवुड के “ही-मैन” धर्मेंद्र ने…खतरनाक स्टंट से था प्यार

बॉलीवुड एक बड़े सितारे को आज खो चुका है. 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वो सांस की परेशानी से जूझ रहे...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की फिर मुसीबत …ट्रांसपोर्ट स्कैम में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार : हाईकोर्ट ने 8 महीने पहले केस बंद करने का दिया था आदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ट्रांसपोर्ट टेंडर स्कैम मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। पंजाब सरकार इस केस को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पंजाब सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब

खरगे के आवास पर 3 घंटे तक चला नसीहतों का दौर. चन्नी को हिदायत, बाहरी बयानबाजी पर रोक

नई दिल्ली : अपने बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही चौतरफा घिरे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आज पंजाब कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में कड़ी फटकार लगाई गई।...
Translate »
error: Content is protected !!