एकता मार्च अभियान के तहत चम्बा और पांगी में आयोजित होगी पदयात्रा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा “मेरा भारत” पहल के अंतर्गत “सरदार@150 – एकता मार्च” नामक एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रनिर्माण, तथा सरदार पटेल के महान योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस देशभर में प्रत्येक जिले में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जिला चंबा में भी जिला स्तरीय पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को “सरदार@150 – एकता मार्च” के तहत जनजातीय क्षेत्र पांगी में कॉलेज पांगी से रामलीला मैदान तक 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा आयोजित होगी, जिसमें विधायक डॉ. जनक राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसी प्रकार 20 नवंबर को जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह पदयात्रा पुराना कॉलेज चंबा सपड़ी मोहल्ला, पुराना बस अड्डा, कैफे रोड, मैन बाजार तक आयोजित होगी जिसकी कुल दूरी 3 किलोमीटर रहेगी।
उपायुक्त ने बताया कि पदयात्रा के समापन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा युवाओं को एक भारत – आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंगाणा कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर : ‘सामर्थ्य’ के तहत लगा 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप संपन्न

रोहित भदसाली। बंगाणा (ऊना), 8 अक्तूबर। ऊना जिले की महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ के तहत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में छात्राओं को आत्मरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश में रोजगार: यूएई में डिलीवरी राइडर्स के लिए आवेदन 22 नवंबर तक ; नून फूड एलएलसी में आकर्षक वेतन के साथ सीधी भर्ती

एएम नाथ। मंडी, 20 नवम्बर : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हाउसिंग सेक्टर में निवेश के लिए निवेशकों को मंत्री राजेश धर्मानी ने किया आमंत्रित

श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर किया मंथन रोहित भदसाली। बिलासपुर 12 अक्टूबर :  प्रदेश सरकार में नगर नियोजन आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

19 से 25 जून तक भांग एवं अफीम के पौधों को नष्ट करने के लिए चलाया जाएगा व्यापक अभियान – उपायुक्त

26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिलाएंगे नशा निवारण की शपथ शिमला 18 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 19 जून से 25 जून तक पंचायत स्तर पर भांग...
Translate »
error: Content is protected !!