एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय होली में रिक्त सीटों के लिए 05 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

by

अधिक जानकारी के लिए 78072-49855 पर किया जा सकता है संपर्क

एएम नाथ। चंबा, 18 अप्रैल :.  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय होली में कक्षा 9वीं में रिक्त सीटों (छात्रा-01 छात्र-02) के लिए ‘प्रवेश परीक्षा’ का आयोजन रविवार 05 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक इएमआरएस होली में किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा में केवल हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित छात्र-छात्राएं जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो पात्र होंगे व इस शैक्षणिक सत्र मे 9वीं कक्षा में अध्यनरत होने चाहिए।
प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राओं को अपना आवेदन पत्र प्रवेश- परीक्षा के दिन 05 मई को ही पाठशाला में पहुंचकर सुबह 9 से 10:30 बजे तक जमा करवाने होंगे।
प्रवेश-परीक्षा का स्तर हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं केन्द्रीय माध्‌यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित 8वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के समकक्ष होगा। प्रवेश परीक्षा में अग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रवेश-परीक्षा के परिणाम को मैरिट के आधार पर छात्र-छात्राओ को कक्षा 9वीं में प्रवेश दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78072-49855 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस का थानाकलां में सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

ऊना, 9 दिसंबर: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा तस्करी के दोषी व्यक्तियों की संपत्ति की होगी डिमार्केशन : DC

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की एनकोरड समीति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में एनकोरड समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण मिलने पर टीबी रोगियोें के उपचार में मिलती है सहायता: डीसी हेमराज बैरवा….कहा…ये मुहिम छेड़ने वाला धर्मशाला बना ऐसा प्रथम ब्लाॅक

डीसी कांगड़ा ने टीबी हारेगा-कांगड़ा जीतेगा अभियान के तहत पोषण किटों के वाहन को किया रवाना धर्मशाला, 17 नवम्बर: टीबी हारेगा कांगड़ा जीतेगा कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विकास खंड धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित* एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!