एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी आरकेएस ने पारित किया 1.60 करोड़ रुपए का बजट

by

ऊना :13 जुलाईः क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन आरकेएस गर्वनिंग बॉडी राघव शर्मा ने कही। बैठक में आरकेएस का वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ 60 लाख 14,570 रूपए का बजट भी पारित किया गया।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में करीब 22 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीएच ब्लॉक के बनने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल में पीपीपी मोड में चल रहे डायलिसिस विंग को धरातल तल पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से इस संबंध में विचार किया जा रहा था तथा अस्पताल में उचित स्थान उपलब्ध होने पर अब इसे धरातल तल पर लाया जाएगा। इससे डायलिसिस करवाने आए रोगियों को लाभ मिलेगा।
डीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए बैंचों की संख्या को बढ़ाया जाएगा,वहीं अस्पताल में तीन नए प्राइवेट रूम रोगियों के लिए तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोगियों को ओपीडी में लंबी लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए इलैक्ट्रोनिक टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा, जबकि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग रोगियों के लिए दो वाहनों की पार्किंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की शिकायतों के निवारण के लिए मेडिकल अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पटि्टका लगाई जाएगी तथा रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अस्पताल में दो कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में नई लिफ्ट को लगाया जाएगा, जिसका शीघ्र एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधनों को जुटाने के लिए दानी सज्जनों को जोड़ा जाएगा, वहीं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों व बैंकर्स को भी प्रेरित कर सीएसआर के माध्यम से अस्पताल में जनसुविधाओं को जुटाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में पिछले वर्ष स्वीकृत मरम्मत व रखरखाव के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरकेएस की पांच सदस्यीय समिति रखरखाव के कार्यों का फिजिकल निरीक्षण करेगी।
उन्होंने कहा कि समूचे अस्पताल में वाईटवाश किया जाएगा तथा आपातकाल सेवाएं कक्ष को भी खुला करके वहां पर बिस्तर क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बैठक में आरकेएस सदस्य सचिव डॉ. मेजर रमन शर्मा ने पिछले वर्ष के दौरान हुए कार्यो का ब्यौरा पेश किया, वहीं अगले वित्तिय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट को भी बैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू बहल, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, आरकेएस सदस्य व मंडी समिति अध्यक्ष बलबीर बग्गा, आरकेएस सदस्य जतिंद्र कंवर, नीरज जैतक, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, उपनिदेशक शिक्षा प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू सहित आरकेएस गवर्निंग बॉडी के सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 करोड़ से बनेंगी नहालना से गदियाड़ा और कोसरी से धुपक्यारा झूँगा देवी सड़क : लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही योजनाएं : यादविंदर गोमा*

जालग, 3 जनवरी : कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं, निराश्रितों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। समाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
Translate »
error: Content is protected !!