एचपीएसईबीएल की संयुक्त कार्य समिति ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) की संयुक्त कार्य समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एचपीएसईबीएल को सुदृढ़ बनाने और इसे वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के संचालन को सुचारू बनाने के लिए रिक्त पदों को भरा जाएगा। सचिव ऊर्जा राकेश कंवर, प्रबंध निदेशक एचपीएसईबीएल संदीप कुमार और विशेष सचिव ऊर्जा शुभकरण सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग करेगा कांगड़ा जिला का दौरा

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा और एडवोकेट विजय डोगरा के साथ 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक कांगड़ा जिले...
Translate »
error: Content is protected !!