एडवोकेट दलजीत को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ा : एडवोकेट मरवाहा-ओहरी

by

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमांड के निर्देशों पर पंजाब प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत एडवोकेट दलजीत सिंह को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष लगाया गया है। एडवोकेट दलती को जिला अध्यक्ष लगाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, एडवोकेट व पार्षद लवकेश ओहरी, पूर्व जिला अटार्नी अमरजीत सिंह, एडवोकेट अजय वालिया, एडवोकेट प्रदीप गुलेरिया, एडवोकेट अतिन चोपड़ा व एडवोकेट मोहित कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से वकील भाईचारे का मान बढ़ा है, जिसके लिए वह पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि एडवोकेट दलजीत के जिला प्रधान बनने से समूह कांग्रेस एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है तथा युवा अध्यक्ष मिलने से पार्टी को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि एडवोकेट दलजीत की अगुवाई में पार्टी मजबूत होगी और विस्तार होगा। आने वाले समय में निगम चुनाव एवं अन्य चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शऩ से जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने एडवोकेट दलजीत को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं और पार्टी की मजबूती के लिए तय की जाने वाली रणनीति को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकता महिला का शव बरामद : ननद की सगाई पर जाने के लिए पैसे का प्रबंध न होने पर परेशान थी

पुलिस ने पति ने ब्यानों पर 174 की करवाई गढ़शंकर, 19 मई : थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव बड़ेसरों में एक पेड़ से लटकता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका अपनी...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक का गांव बसी गुलाम हुसैन में कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन : लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 28 फरवरी:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे गांव बसी गुलाम हुसैन...
article-image
पंजाब

Ban the sale of Pregabalin

There will also be a ban on keeping without license, keeping more than the approved quantity and selling Hoshiarpur/ 02 September/Daljeet Ajnoha District Magistrate Komal Mittal, exercising the powers conferred under Section 163 of...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत का तीसरा वालीबाल टूर्नामेंट शानो-शौकत के साथ संपन्न

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वर्षीय गुरपर्व को समर्पित यूथ स्पोट्र्स एवं वेलफ्येर क्लब कालेवाल द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से तीसरा वालीबाल टूर्नामेंट...
Translate »
error: Content is protected !!