एडीएम और एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी हटाने के निर्देश : मुख्यमंत्री व मंत्रियों की वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट में भी वाहनों की संख्या होगी कम

by

शिमला : एडीएम और एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को हटाने के निर्देश हिमाचल की वित्तीय स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब इन पीएसओ की थाना व चौकियों में सेवाएं ली जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में एसडीएम और एडीएम के साथ पीएसओ लगाए गए थे। इन्हें हटाने को कहा गया है। वीवीआईपी काफिले में भी गाड़ियों की संख्या कम होगी।
मुख्यमंत्री के काफिले में भी पहले की अपेक्षा कम गाड़ियां चलेंगी। सुक्खू सरकार का मानना है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा के लिए पीएसओ की तैनाती की गई थी। इससे प्रदेश सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ा है। मुख्यमंत्री ने भी अपनी सुरक्षा कम करने को कहा है। हिमाचल में फिजूलखर्च रोकने के लिए सुक्खू सरकार का यह बड़ा फैसला है। हिमाचल सरकार 79 हजार करोड़ के कर्जे में डूबा है।
हिमाचल प्रदेश में 70 से ज्यादा सब डिविजन है। इनमें एडीएम और एसडीएम के साथ सुरक्षा को लेकर पीएसओ की तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि हिमाचल शांत राज्य है। ऐसे में अधिकारियों के साथ पीएसओ की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि विधायक रहते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएसओ नहीं रखा। ऐसे में वह विधायकों और सीपीएस को भी जरूरत पड़ने पर पीएसओ रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री व मंत्रियों की वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट में भी वाहनों की संख्या कम करने को कहा गया है। सरकार का मानना है कि काफिला गुजरते वक्त जिले की लोकल पुलिस की गाड़ी साथ चलती है। ऐसे में पुलिस के ज्यादा वाहन चलाने की जरूरत नहीं रहती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खरगट स्कूल के तीन विद्यार्थी जिला स्तरीय इन्सपायर प्रतियोगिता के लिए चयनित

एएम नाथ। चंबा : चंबा  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के तीन विधार्थियों का चयन जिला स्तरीय इन्स्पायर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

सोलन (बद्दी )  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ के बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
हिमाचल प्रदेश

फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक ने बागवानों को दी सलाह कोहरे से आम एवं पपीतें के पौधे ज्यादा प्रभावित होते हैं – केके भारद्वाज

बागवान समय रहते बरतें एहतियात ऊना, 14 दिसम्बर – सर्दियों में फलदार पौधों को कोहरे से बचाने के लिए उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज ने बागवानों को विशेष एहतियात बर्तने की सलाह दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!