एनआरआई हत्याकांड : मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार, आरोपी नौकर बल सिंह ने आरोपियों के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय किया था

by

लुधियाना :  गांव ललतों कलां में कुछ दिन पहले एनआरआई बनिंदरदीप सिंह की हत्या उसी के नौकर ने पैसे देकर कराई थी। एनआरआई हत्याकांड के मास्टर माइंड नौकर सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एनआरआई और उसके परिवार की सारी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।

एनआरआई हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपी नौकर बल सिंह ने आरोपियों के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय किया और एडवांस में 2.70 लाख रुपये दे चुका था। हैरानी की बात यह है कि परिवार के साथ भी रोता रहा और यह कहता रहा कि उसका भाई इस दुनिया से चला गया।   पुलिस ने इस मामले में बल सिंह के साथ साथ दुगरी की सीआरपीएफ कालोनी में रहने वाले जगराज सिंह उर्फ जग्गा, जगदेव नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, गांव महमूदपुरा निवासी सोहेल अली, शहीद भगत सिंह नगर निवासी देव राज उर्फ कालू और शहीद भगत सिंह नगर निवासी वरिंदर सिंह उर्फ विक्की के रुप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए दो बाइक, तेजधार हथियार के साथ साथ 1.80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बल सिंह मूल रुप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जब वह 12 साल का था तो उसके माता पिता की मौत हो गई थी। वह एनआरआई बनिंदरदीप सिंह के परिवार के साथ ही रहता था। करीब 15 साल से साथ रहने के कारण सभी उसे परिवारिक सदस्य ही बताते थे और परिवार वाले भी उसे अपना बेटा ही बताते थे। जब भी एनआरआई का पूरा परिवार विदेश में होता तो सारी प्रॉपर्टी, घर और फार्म हाऊस की देखभाल बल सिंह करता था।

एनआरआई बनिंदरदीप के परिवार वाले उसे पैसे भेजते रहते थे। मगर  एनआरआई बनिंदरदीप आरोपी नौकर बल सिंह की मां और परिवार के बारे में गलत शब्दावली बोलता था। जिस कारण उसे गुस्सा आता था, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाता था। बल सिंह को यह लगता था कि परिवार वाले उसे बेटा मानते है तो बनिंदरदीप के बाद सारी प्रॉपर्टी उसे ही मिलेगी। जिसके बाद उसने बनिंदरदीप को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनानी शुरू कर दी। कुछ समय पहले जब एनआरआई बनिंदरदीप आया था तो उसने पूरी प्लानिंग बनाई और जगराज सिंह उर्फ जग्गा को साथ मिलाया। जग्गा के साथ एनआरआई बनिंदरदीप का पहले ही कोठी के कब्जे को लेकर विवाद था और उसके खिलाफ अलग अलग थानों में पांच मामले भी दर्ज हैं।

एनआरआई बनिंदरदीप सिंह विवादित प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त करता था। वह अपने कुछ साथियों के साथ रोजाना फार्म हाउस में शराब पीता था और सभी दोस्तों की महफिल वहीं सजती थी। घर और फार्म हाउस की दूरी करीब एक किलोमीटर की थी। बनिंदरदीप छह महीने कनाडा तो छह महीने भारत में रहता था। बल सिंह को पूरी जानकारी थी कि रात को शराब पीने के बाद वह उसे बुलाएगा तभी रास्ते में उसका काम तमाम करना पड़ेगा। आरोपियों ने मिल कर पूरी प्लानिंग बनाई और हत्या करने का दिन तय कर लिया।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए वहां करीब एक घंटा इंतजार किया। जैसे ही बनिंदरदीप बल सिंह के साथ स्कूटर पर आया तो आरोपियों ने घेर कर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने दोबारा आकर देखा कि वह सच में मर चुका है या नहीं। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए और बल सिंह शोर मचाने लगा। वह दो तीन दिन तक ड्रामा करता रहा और रोता रहा कि उसका भाई इस दुनिया से चला गया। वह अब किसके पास रहेगा।
बल सिंह 12 साल की उम्र में बनिंदरदीप के परिवार के पास आ गया था। उसे पूरे परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। परिवार आंखें मूंद कर उस पर विश्वास करता था। वह समय-समय पर बल सिंह के खाते में पैसे भेजते थे ताकि उसे खर्च करने में और प्रापर्टी की देखभाल करने में किसी तरह की कोई कमी न आए। उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी पूरे कर लिए गए थे और अब बनिंदरदीप का परिवार बल सिंह को विदेश ले जाने की तैयारी में था ताकि उसे भी अपने पास ही रखा जाए।   पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपियों को शक था कि पुलिस मोबाइल से मामला ट्रेस कर लेती है। आरोपियों ने प्लानिंग बनाई कि वारदात को अंजाम देते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आरोपियों ने वारदात के समय अपने मोबाइल घरों में ही छोड़ दिए ताकि लोकेशन घर की आए। पुलिस को पहले ही बल सिंह पर शक था। पुलिस ने बल सिंह को काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। इसके अलावा पुलिस ने कई जगहों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली। कुछ कैमरों में आरोपी कैद थे तो पुलिस को आरोपियों के बारे में क्लू मिला और उन्हें काबू किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माताओं को अपने बच्चों को नशे के खतरों से बचाने के लिए सशक्त बनाने की पहल – पंजाब लिट फाउंडेशन ने नशे के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ‘मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स’ पहल की शुरुआत की

होशियारपुर,15 सितंबर :   पंजाब में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब लिट फाउंडेशन ने ज़िला प्रशासन व जिला पुलिस के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘मदर्स...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी तकनीकी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में निकटवर्ती गावों की महिला सरपंचों को सम्मानित किया गया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में करवाए के संक्षिप्त समागम दौरान निकटवर्ती गावों की महिला सरपंचों का सम्मान किया गया। इस दौरान कालेज के लाईफ साईसज विभाग तथा होम संाईस विभाग दुारा...
article-image
पंजाब

Ally. Ashok Puri and Ally.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec23 : Today, in the last week of third quarter of the Allianistic Year 2024-25 , Ally. Ashok Puri and Ally. Sharanjeet Kaur of Alliance Club International District-119, visited Sant Narayan Das Blind...
Translate »
error: Content is protected !!