एबीवीपी होशियारपुर ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में सुधारों की मांग को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

by

होशियारपुर, 30 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर ने पंजाब के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सहायक आयुक्त, होशियारपुर को सौंपा। ज्ञापन में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए पेपर लीक की लगातार घटनाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थायी शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्तियों के समय पर वितरण, छात्रसंघ चुनावों की बहाली, शैक्षणिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा, नशामुक्त शैक्षणिक परिसर तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।

ABVP OLD LETTERHEAD final.pdf

इस अवसर पर एबीवीपी पंजाब के प्रदेश सह मंत्री अंकित कुंद्रा ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है और पंजाब की परीक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के अनेक दावों के बावजूद विद्यार्थी आज भी असुरक्षित और निराश महसूस कर रहे हैं।

अंकित कुंद्रा ने कहा कि वर्ष 2022 में विजिलेंस ब्यूरो को भेजे गए पेपर लीक के मामले आज भी लंबित हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि वर्षों बीत जाने के बावजूद इन मामलों में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि सभी लंबित मामलों की समयबद्ध जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, एनईपी-2020 के पूर्ण क्रियान्वयन, स्थायी शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्तियों के समय पर वितरण, छात्रसंघ चुनावों की बहाली, फीस नियंत्रण, करियर एवं प्लेसमेंट सेल तथा उद्योग-शिक्षा सहयोग को मजबूत करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और शिक्षा व्यवस्था में सार्थक सुधार होने तक अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर अंकित कुंद्रा (प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपी पंजाब), रितेश शर्मा (नगर सह मंत्री, एबीवीपी होशियारपुर) तथा अभिषेक कुमार (इकाई सदस्य, एबीवीपी होशियारपुर) उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस में जाने की लगाई जा रही थी अटकलें : इसी बीच अमित शाह और जेपी नड्डा से हुई कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात..आखिर पंजाब मे क्या चल रहा?

नई दिल्ली :  काग्रेस में वापसी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। ऐसे...
article-image
पंजाब

साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता समय की मांग : पूर्व सांसद खन्ना

जनता को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक करने हेतु खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता को साइबर क्राइम के...
article-image
पंजाब

पटवारियों कर बड़े स्तर पर हुए तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर पटवारियों के तबादले किए हैं। ये तबादले प्रशासनिक पहलुओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों में कहा गया...
article-image
पंजाब

भाजपा में शामिल दो पूर्व विधायक : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और मनमोहन सिंह साथियाला

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और मनमोहन सिंह साथियाला दिल्ली जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अजनाला...
Translate »
error: Content is protected !!