एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस मैगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान भूकंप जैसी आपदा से उत्पन्न आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी बचाव एवं राहत कार्य इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के अंतर्गत सुनियोजित ढंग से अंजाम दिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि आईआरएस में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले से ही तय की गई हैं। 6 जून को भूकंप का सायरन बजते ही सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बचाव टीमें तुरंत सक्रिय हो जाएंगी।
बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए बहुतकनीकी कालेज बड़ू के मैदान में स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा तथा सभी संसाधनों एवं टीमों को यहीं से घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर और बस स्टैंड में बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि 3 जून को होने वाली टेबल टॉप एक्सरसाइज में मैगा मॉक एक्सरसाइज की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से इस टेबल टॉप एक्सरसाइज में भाग लेने की अपील भी की।
बैठक में डीएसपी नितिन चौहान, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, बीडीओ हिमांशी शर्मा, तहसीलदार सुभाष कुमार, जिला कोषाधिकारी डॉलिम चौधरी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआईटी के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हिमाचल के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी नेता चैतन्य शर्मा के पिता पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, खरीद-फरोख्त का लगा गया है आरोप

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला संसदीय क्षेत्र के एक्पेंडिचर आब्जर्वर अजेय मलिक पहुंचे नाहन : जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग सहित नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की

नाहन, 18 मई। लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र के लिये नियुक्त एक्पेंडिचर ऑब्जर्वर अजेय मलिक एक्पेंडिचर सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर जिला के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने आज शनिवार को नाहन पहुुंचे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रातभर पति समझ सुहागरात मनाती रही महिला, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख : बेहद सनसनीखेज मामला

मुबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वैसे आजकल देश के कई इलाकों से रेप के केस सुनने में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई का है जहाँ रात के अंधेरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 11 को सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का करेंगे शिलान्यास : डीसी ने सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ।  ऊना, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!