एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला के एससी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by
रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने आज शनिवार को एससी आयोग के रामपुर स्थित भवन में जिला की अनुसूचित जाति के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुसूचित आयोग के सदस्य सचिव एवं एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव और उनके अधिकारों का हनन न हो, यह सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।
एससी आयोग के अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त अनुसूचित जाति वर्ग, दलित व शोषित वर्ग इस टिप्पणी की घोर निंदा करता है। अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में रहने, खाने और शिक्षा का एक समान हक दिलाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एससी वर्ग के मसीहा हैं और एससी वर्ग ऐसी गलत टिप्पणीयों को बर्दाशत नहीं करेगा।
बैठक में पधारे अनुसूचित जाति के जिला पदाधिकारियों ने एससी आयोग का कार्यालय ऊना जिला पर खोलने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला में प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यालय खुलना ऊना के लिए गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक कदम से दलित समाज, वंचितों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
बैठक में प्रदेश संयोजक लेखराज भारती, सेवानिवृत्त डीएसपी कमल चंद, अनुसूचित जाति के जिला प्रधान तरसेम लाल सहोता, अनुसूचित जाति की जिला महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल जस्सा, ऊना एससी ब्लॉक के अध्यक्ष बलराम माहे, एससी महिला अध्यक्ष ऊना राणो देवी, गगरेट एससी ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र कुमार, जिला के महासचिव गुरपाल कलसी, जिला उपाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, बलदेव सरोहा, रामजी दास, जिला कबीर पंथी सभा से सुरेश मियां ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का हो भव्य आयोजन…….सभी प्रबंधों से संबंधित टेंडरों और अन्य प्रक्रियाओं में हो पूरी पारदर्शिता : सुरेश कुमार

भोरंज और सुजानपुर के विधायकों ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 13 फरवरी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलतापूर्वक सम्पन्न …14वीं विधान सभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा : कुलदीप पठानियां

धर्मशाला:   शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत को उठाएं कारगर कदम : जल मिशन के तहत अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक करें पूर्ण: अग्निहोत्री

पालमपुर, 21 अगस्त। । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल मिशन का अधूरे कार्य को 31 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के...
Translate »
error: Content is protected !!