ऑर्डर को पढ़ेंगे और विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा हाईकोर्ट ने DGP संजय कुंडू और कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री को मौजूदा पोस्टिंग से हटाने के आदेश के मामले में

by

शिमला : दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अहम बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और मुख्य संसदीय सचिवों ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा बैठक में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। केंद्रीय आलाकमान ने हिमाचल कांग्रेस के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली से वापस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया के साथ बातचीत की. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ईमानदार और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। वहीं, लोकसभा चुनाव के मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुद्दे आने वाले वक्त में तय होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

पर्यटकों के स्वागत के लिए हम तैयार-  वहीं, नए साल के जश्न पर हिमाचल प्रदेश में लाखों पर्यटकों के जुटने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वक्त पहले आई आपदा की वजह से व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। लेकिन सरकार ने सबकुछ सुव्यवस्थित कर दिया है। बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

सीएम सुक्खू को करने हैं कई अहम फैसले  :  दो दिन बाद दिल्ली और नागपुर से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आते ही कई अहम काम निपटाने हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री को मौजूदा पोस्टिंग से हटाने के आदेश दिए हैं। सरकार को 4 जनवरी से पहले इस संबंध में फैसला करना है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह पहले इन ऑर्डर को पढ़ेंगे और विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बने दो मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को अभी तक विभाग का आवंटन भी नहीं हो सका है। इन मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के साथ मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल का काम भी अभी बचा है, जिस पर सभी की निगाहें हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा का किया शुभारंभ….. कहा गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अब लोगों को घुमारवीं में ही मिलेगी सुविधा

एएम नाथ।  बिलासपुर 01 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं स्थित रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया...
Translate »
error: Content is protected !!