ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालीयां, ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, लोगों के लिए बन रहे मुसीबत का कारण

by

गढ़शंकर : दोपहिया वाहन चालकों को छिप कर खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले यहां घेर-घेर कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद उनके हाथ मे तगड़े जुर्माने का चालान काट कर पकड़ा देते हैं। दूसरी तरफ उनके सामने ही खेतीबाड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली वाले बेरोकटोक निकल जाते है, जिम्मे अधिकांश बिना नंबर प्लेट के होते है। पुलिस की ढिलमुल कार्यशैली के कारण छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आज पराली से ओबेरलोड ट्रैक्टर ट्राली गांव मैहिंदवांनी में घर के दीवार के साथ पलट गई लेकिन कोई नुकसान होने से बच गया।
ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली वालों के कारण शहर में जाम की स्थिति बन जाती है वहीं गांवों की सड़कों पर गुजरते समय गांववासियों के साथ साथ आने जाने वाले लोग जाम में फंस जाते हैं। यह ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली वाले लाइन बनाकर हिमाचल प्रदेश में स्थित फैक्ट्रियों में पराली की गांठे लेकर गढ़शंकर-नंगल रोड़ से जाते है तो शहर में जाम लगना आम हो गया है। पूर्व सरपंच दविंदर राणा व कामरेड कलभूषण कुमार मैहिंदवांनी
व सीपीआईएम नेता पंडित रविंदर नीटा और ने कहा कि ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली वालों के कारण यहां शहर व इलाके के लोगों को परेशानी हो रही है वहीं इनके कारण रोड़ भी जल्दी टूट रहे और यह वाहन लोगों की कीमती जानें भी ले रहे हैं। इन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का काम दिहाड़ी मजदूर लोगों को पकड़कर चालान काटने तक सीमित रह गया है लेकिन वह ट्रैफिक व्यवस्था में रुकावट पैदा कर रहे इन वाहनों पर कार्यवाही करने के नाम पर कन्नी काट लेते हैं। उन्होंने कहा कि कई शहरों से निकल कर आने वाले इन ओवरलोड वाहनों पर कोई भी कार्यवाही नहीं करता। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध तरीके से बिना नंबर, बिना बीमा व बिना टैक्स अदा करने वाले इन जुगाडू वाहनों के विरुद्ध जल्द कार्यवाही करें अन्यथा वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

8.49 करोड़ की लूट में 5 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड महिला सहित पांच आरोपी अभी भी फरार : 5 करोड़ कैश बरामद

लुधियाना : लुधियाना के राजगुरु नगर स्थित सीएमएस कंपनी में साढ़े आठ करोड़ रुपये की लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने लूटकांड का सारा मामला हल...
article-image
पंजाब

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव : पटवारी-कानूनगो को बनाया बंदी; झड़प में DSP का हाथ टूटा

बठिंडा :  बठिंडा के गांव जिओंद में सोमवार को किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया जिसमें एक डीएसपी की बाजू टूट गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारी यहां जमीन...
article-image
पंजाब

स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और विशाल भंडारा किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसंतगिरी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में उनके परम शिष्य स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण और...
article-image
पंजाब

संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया

होशियारपुर ।   सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा रजि. होशियारपुर के प्रधान मास्टर हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!