कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट गंवाने के साथ भुगतना पड़ेगा : सांसद कल्पना सैनी

by

मंडी, 01 मई  :   भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों को हिमाचल की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका खामियाजा कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट गंवाने के साथ भुगतना पड़ेगा।  यह बात मंडी में उतराखंड की राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कही। वह बुधवार को मंडी मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि पहुंची व कार्यकर्ताओं को चुनावों को लेकर अहम टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान डॉक्टर कल्पना सैनी ने कहा कि कंगना रनौत ने अपनी मेहनत से अभिनय के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है वह सभी के बस की बात नहीं है। वहीं कांग्रेस के द्वारा उन पर छींटाकशी करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज मोदी की लहर है जिससे कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है और इसके नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का लक्ष्य लेकर चली है और इसे पूरा करने में उतराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश भी अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में जनता से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे है लेकिन देश में राहुल गांधी जिन्हें अपनी कही हुई बात का भी मतलब पता उनसे क्या फर्क पड़ेगा।

वहीं इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को नसीहत देते हुए कहा कि अभी उनका राजनीतिक कद इतना बड़ा नहीं हुआ है कि वह पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष और टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को अपना कद देखकर की बयानबाजी करनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक चन्द्रशेखर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का किया आह्वान धर्मपुर, 07 जनवरी। विधायक  चन्द्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने अणु में की अग्निवीर भर्ती की तैयारियों की समीक्षा : सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और कालेज परिसर का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 27 नवंबर। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित होने वाली भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी आवश्यक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हिमाचल में 12,000 करोड़ खर्च कर 68 टनलों का निर्माण कर रही : फोरलेन, नेशनल हाइवे और तटीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

कुल्लू  :   भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू में पहुंचे और हिमाचल की फोरलेन सड़कों व नेशनल हाइवे...
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी नवनिर्वाचित जिला परिषद् की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद् अध्यक्षा ने पेश किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान...
Translate »
error: Content is protected !!