वीरेंद्र कंवर ने डंगोली में 72 लाख रूपये से बनने वाले निर्माण सम्पर्क मार्ग का किया शिलान्यास

by

ऊना, 9 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज डंगोली ग्राम पंचायत में एक साल-पांच काम अभियान के तहत संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने डंगोली में जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबी बनने वाले इस सम्पर्क मार्ग पर 72 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कहा कि सभी पंचायतें एक साल-पांच काम अभियान का लाभ उठा रही हैं। जो पंचायत के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। इसके तहत पंचायतें पंचवटी पार्क, अच्छे मोक्षधाम, तालाब व रास्तों का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शुरू की गई थी, उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।
कंवर ने कहा कि 30 करोड़ रूपये की लागत से वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए समूर में डैम बना है, जिससे किसानों की 5000 कनाल भूमि सिंचित होगी। वर्तमान सरकार शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को फलदार पौधे लगाकर दे रही है, ताकि उनकी आय बढ़ सके। इसके अतिरिक्त समूर में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के एडिटोरियल का निर्माण किया जा रहा है, जो इसी महीने बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव का विकास करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। हर घर में नल से जल व बिजली पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। इसके अतिरिक्त हर घर में शौचालय निर्माण तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पशुपालन हब रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डंगेहड़ा में 8.50 करोड़ रूपये की लागत से मुर्राह प्रजनन फार्म तथा 5 करोड़ की लागत से बरनोह पशुपालन विभाग का जोनल अस्पताल खोला जा रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 15 से 23 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग व जल क्रीडाओं जैसी साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत डंगोली, चताड़ा व अजनोली में जनसमस्याएं भी सुनी तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने चताड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि चताड़ा से बनौड़े महादेव सड़क पर डेढ़ करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।
यह घोषणाएं की
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डंगोली में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रूपये, रास्ते की मरम्मत मनोहर के घर से कब्जे तक के लिए 30 लाख रूपये व आबादी ज्ञान चंद के नजदीक रास्ते की मरम्मत हेतु 20 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मुहल्ला भंगलोट में लिंक रोड़ के निर्माण, चताड़ा के वार्ड दो में मुहल्ला खड्ड में दो पुलियों के निर्माण व चताड़ा के वार्ड 3 में राधा कृष्ण मंदिर रास्ते की मरम्मत के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, डंगोली ग्राम पंचायत की प्रधान कंचन रानी, उप प्रधान सुभाष, ग्राम पंचायत चताड़ा नीलम ठाकुर, उप प्रधान ज्ञान दास, बीडीसी सदस्य परमिंद्र कौर, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान, पूर्व प्रधान हेमराज, सुरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, मुनीष शांडिल्य सहित पंचायती राज संस्थानों के अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा कहा संजय रत्न ने : सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊना, 25 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ।  मंडी, 5 मार्च :  बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मिशन शक्ति-पालना योजना के अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी-एवं-पालना केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहत: मनेरगा के तहत कांगड़ा जिला में 57 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति, जिला की 506 पंचायतों ने 4194 कार्यों के लिए भेजी थी सूची: डीसी डा निपुण जिंदल

बारिश के कारण ग्रामीण स्तर पर क्षतिग्रस्त ढांचों का होगा पुनरूद्वार, रेन डैमेज के 45 सूचीबद्व कार्यों के लिए सरकार ने जारी किए थे आदेश धर्मशाला, 6 अगस्त। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!