कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

by

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में सामने आया है। इस नैटवर्क को आतंकी हरविंदर रिंदा चला रहा है। और कनाडा में रिंदा का गुर्गा तथा कथित म्यूजिक प्रोड्यूसर अरुणदीप थिंद उसके लिए काम कर रहा है। थिंद रिंदा को कारोबारी के बारे में जानकारी पहुंचाता है और फिर रिंदा कारोबारी को फिरौती देने के लिए धमकाता है।

हाल ही में पिछले 6 माह में हुई फिरौती की वारदातों को लेकर कनाडा की पील पुलिस ने अरु णदीप थिंद, दुपिन्द्रदीप चीमा, बेअंत ढिल्लों, मुस्तफा, कयमानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 5 लोगों में से 3 भारत के पंजाब मूल के हैं। पील पुलिस इस मामले को लेकर भारतीय एजैंसियों से भी संपर्क में है ताकि गिरफ्तार आरोपियों के क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे मे जाना जा सके।

गौरतलब है कि अरुणदीप थिंद को पुलिस ने इसी वर्ष फरवरी में भी फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन वह कुछ दिन बाद ही बेल पर बाहर आ गया था। फरवरी में जब थिंद को गिरफ्तार किया गया था तो महज 21 और 22 वर्ष की 2 भारतीय पंजाब मूल की युवतियां भी थिंद का साथ देने के लिए गिरफ्तार हुई थी। उक्त मामले में कनाडा में एक रैस्टोरैंट और सैकेंड हैंड गाडियों का काम करने वाले कारोबारी से 1 लाख डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। कारोबारी की शिकायत पर कनाडा पुलिस ने अरुणदीप थिंद और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का कल 22 फरबरी को होगा शुभारंभ

टूर्नामेंट में क्लब व कालेज वर्ग की 12 व स्कूल वर्ग की 22 टीमें हिस्सा ले रही सतवंत सिंह बैंस, कोच अलीहसन, सतनाम दघाम व अवतार सिंह को समर्पित रहेगा यह टूर्नामेंट। माहिलपुर –...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
पंजाब

2 नौजवानों को देसी पिस्तौलों व जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार

टाडा।     सीआईए स्टाफ की टीम ने टांडा के सरकारी अस्पताल चोंक नज़दीक मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों को देसी पिस्तौलों व जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है| एएसआई महेश चंदर,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 धूमधाम के साथ संपन्न : हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएम नाथ, चिंतपूर्णी (ऊना) :  धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!