कनाडा गए युवक की सड़क हादसे में हुई मौत : 4 महीने पहले ही मिला था वर्क परमिट

by

पटियाला: दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पंजाबी युवक की 6 दिन अस्पताल में इलाज के बाद कनाडा में मौत हो गई। मृतक की पहचान पटियाला के समाना निवासी कंवरपाल सिंह के रूप में हुई है।
कंवरपाल सिंह कार से काम पर जा रहा था और कार का ट्राले से एक्सीडेंट हो गया।
मृतक युवक स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। युवक को 4 महीने पहले वर्क परमिट मिला था। मृतक कंवरपाल के परिजनों ने बताया कि वह दो साल पहले कनाडा आया था। हाल ही में उसे वर्क परमिट मिला था। 20 अगस्त को कनाडा के गुएल्फ में उसकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसके दिमाग में चोट आई थी और फेफड़े भी पंचर हो गए थे। वह 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा और 26 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नए हाउस सर्जनों को सिविल अस्पताल में सौंपे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम: डॉ. रवजोत सिंह

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से करोड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 26 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 24...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल…. दुकानदार से 1.90 लाख वसूले; 3 गिरफ्तार

रूपनगर। पुलिस ने एक दुकानदार को कथित हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उससे 1 लाख 90 हजार रुपये वसूलने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!