कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

by

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा ख्वाब साबित हो रहा है।

इसकी वजह ये है कि सैकड़ों छात्रों को फर्जी कॉलेजों में दाखिला दिलवाया जा रहा है, जहां कोई पढ़ाई नहीं होती है। इसी तरह से बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने कोर्स तो पूरा कर लिया, लेकिन अब उन्हें वर्क परमिट पाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि कोर्स परमिट की शर्तों को पूरा नहीं करता है।

यही वजह है कि बहुत से एक्सपर्ट्स भी भारतीयों को चेतावनी दे रहे हैं कि उन्हें कनाडा पढ़ने नहीं जाना चाहिए। यूट्यूबर और पॉडकास्टर कुशाल मेहरा ने चेतावनी दी है कि कनाडा में पढ़ाई करने का सपना कई भारतीय छात्रों के लिए बुरा साबित हो रहा है। उन्होंने उन परिवारों को सख्त चेतावनी दी है, जो अपने बच्चों को विदेश में शिक्षा दिलवाना चाहते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में कुशाल ने बताया कि कनाडा में हालात कितने खराब हो चुके हैं। यहां पर रहना-खाना भी लोगों की हद से बाहर हो गया है।

 

डिप्लोमा मिल बर्बाद कर देंगे भविष्य: कुशाल मेहरा

कुशाल मेहरा ने पैरेंट्स से गुजारिश की कि उन्हें अपने बच्चों को विदेश भेजने से पहले दो बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कृपया अपने बच्चों को फर्जी कॉलेजों या एजेंटों के जरिए कनाडा ना भेजें।’ मेहरा ने कहा कि टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ना ठीक है, लेकिन डिप्लोमा मिल से बचें। उन्होंने कहा, ‘अगर वाटरलू, यॉर्क या वेस्टर्न जैसी कोई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है, तो बात अलग है। लेकिन अगर कोई आपको डिप्लोमा मिल में एडमिशन ऑफर दे रहा है, तो यह एक ऐसा जाल है जो आपका भविष्य बर्बाद कर देगा।’

कनाडा पहुंचकर बेरोजगार हो रहे स्टूडेंट्स

कुशाल की चेतावनी ऐसे समय पर सामने आई है, जब बड़ी संख्या में भारतीय कनाडा पढ़ने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से छात्रों को अच्छी नौकरियों का लालच देकर कनाडा ले जाया जाता है। फिर वे वहां पहुंचकर बेरोजगार हो जाते हैं। उन्हें घरों की किल्लत का सामना करना पड़ता है और स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार भी बनना पड़ता है। उन्होंने 2022 में पास हुए Motion M44 की भी बात की, जिसे विदेशी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान भी फुल-टाइम वर्कर के तौर पर काम करने की इजाजत दी।

भारतीय पॉडकास्टर ने बताया कि इसका मकसद लेबर की कमी को दूर करना था, लेकिन इसने कनाडा में इमिग्रेशन बढ़ा दिया। इसकी वजह से यहां का जॉब और हाउसिंग मार्केट लोगों की बढ़ती भीड़ को नहीं संभाल पाया। उन्होंने कहा, ‘माइग्रेशन इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि कनाडा अब खुद संघर्ष कर रहा है। घरों की कीमत दो गुना हो गई है। नौकरियों की किल्लत है और सार्वजनिक सेवाएं दबाव में हैं। टोरंटो में सिंगल रूम का किराया 500-700 डॉलर से बढ़कर 1200 डॉलर महीना हो चुका है।’

झूठे वादों के लिए भविष्य बर्बाद ना करें

कुशाल मेहरा के मुताबिक, स्टूडेंट वीजा नियमों में ढील की वजह से संकट ज्यादा बढ़ गया है। पढ़ाई का दिखावा कर आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले लोगों को भी देश में एंट्री मिली है। उन्होंने भारतीय परिवारों को सावधान रहने की सलाह दी। कुशाल ने कहा, ‘अगर आपको पंजाब में सीट नहीं मिलती है, तो आप हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली या जम्मू चले जाएं। भारत में भी अच्छी यूनिवर्सिटीज हैं। झूठे वादों के लिए अपने भविष्य को बर्बाद ना करें।’

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में मूर्ति स्थापना 8 को

गढ़शंकर, 29 नवंबर: मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में 8 दिसंबर को मूर्कीति स्थापना कीजा रही है। जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि मंदिर में 6 दिसंबर को सुबह 11...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
पंजाब

एनआरआई नितिन खन्ना द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सामग्री भेज करने पर पूर्व सांसद खन्ना ने किया धन्यवाद : खन्ना ने शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में महंत उदयगिरि जी महाराज को सौंपी शिक्षण सामग्री

होशियारपुर, 23 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने ऐन.आर.आई. समाज सेवी नितिन खन्ना द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए भेंट की गयी शिक्षण सामग्री शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदयगिरि जी...
article-image
पंजाब

महिला ने SHO को जड़ दिया थप्पड़ : SHO ने महिला के साथ कि थी छेड़खानी – फिर की कमरे में ले जाने की कोशिश : सस्पेंड

फिल्लौर। : स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर रेलवे क्वार्टरों के आगे से जा रही महिला को पकड़ जबरन अपने सरकारी क्वार्टर के अंदर ले जाने...
Translate »
error: Content is protected !!