कबड्डी में फिर चली गोलियां : कपूरथला में कबड्डी मैच दौरान चली गोलियां, दो युवक जख्मी

by

कपूरथला :  पंजाब में कत्ल से जुड़ी घटनाएं व फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है। यहां धार्मिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में तकरारबाजी के दौरान फायरिंग हुई। जिसमें दो नौजवान गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसे उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। यह घटना गांव बूट के धार्मिक मेले से संबंधित है। घायलों की पहचान विशाखा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बूट तथा अमनदीप सिंह पुत्र लेंहबर सिंह निवासी गांव तलवन नूरमहल नकोदर के रुप में हुई है। पता चला है कि गांव बूट में धार्मिक मेले के दौरान कबड्डी मैच चल रहा था। इस दौरान अमनदीप सिंह तथा विशाखा सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। जिस पर अमनदीप सिंह के साथ आए उसके साथियों ने विसाखा सिंह पर गोलियां चलाना शुरु कर दी। जिसमें विशाखा सिंह के साथ अमनदीप सिंह को भी गोली लग गई। जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सूचना मिलते ही एसपी (एच) जसवीर सिंह, एसएचओ सिटी सुरजीत सिंह पत्तड़ तथा पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंची और मामले को लेकर कुछ युवाओं राउंडउप किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर में समर कैंप की शुरुआत  : स्क्वाड्रन लीडर सुरजीत सिंह सीहरा ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर 3 जून  – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब ने गढ़शंकर में तीसरा समर फुटबॉल कोचिंग कैंप शुरू किया। एनआरआई सिहरा परिवार के विशेष सहयोग से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
पंजाब

पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर  शुक्का और कंवर अरोड़ा ने नेत्रदान करने के भरे फॉर्म

गढ़शंकर l पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुक्का व कंवर अरोड़ा ने इमिग्रेशन ऑफिस गढ़शंकर में नेत्रदान संस्था यूनिट गढ़शंकर को नेत्रदान करने का फॉर्म भरा ताकि मरणोपरांत बाद नेत्रदान किया जा सके।...
Translate »
error: Content is protected !!