कमलेश ठाकुर ने भटेड वासा में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में की शिरकत : पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

by
87 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा अधीक्षण अभियंता आवासीय भवन : कमलेश ठाकुर
राकेश शर्मा : देहरा , 8 अप्रैल : देहरा वन मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत भटेड वासा में सामुदायिक संवाद एवं स्वयं सहायता समूह समन्वय कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।May be an image of one or more people, people smiling and text कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का गहन अवलोकन किया और स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि मुख्य अतिथि को “ब्लैक जामिया स्नो व्हाइट” का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।May be an image of one or more people, dais and text
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सर्वोपरि आवश्यकता बताया। उन्होंने जनसमूह से आह्वान किया कि जंगलों को बचाना और अधिक से अधिक पौधरोपण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जायका प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें राजीव गांधी वन संवर्धन योजना, शिवा प्रोजेक्ट तथा केएफडब्ल्यू परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान वन मित्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से वृक्षारोपण का संदेश दिया और क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।May be an image of one or more people, temple, dais and text
इसी कड़ी में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, देहरा वृत्त के आवास का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस आधुनिक टाईप -5 डुप्लेक्स आवास के निर्माण को उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। May be an image of one or more people and boatविधायक ने मौके पर ड्राइंग बोर्ड का निरीक्षण कर परियोजना के प्रारूप और डिजाइन की समीक्षा की तथा विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलने से विभागीय कार्यों के संचालन में सुगमता आएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
दोपहर बाद विधायक ने रानीताल से लुनसू वाया कुठार सड़क के सुधारीकरण कार्य का भूमि पूजन किया और कहा कि इस सड़क निर्माण के लिए एनडीआरएफ के तहत 20 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी, जिससे साथ लगते क्षेत्रों के सैकड़ो लोग लाभान्वित होंगे।May be an image of one or more people
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एच एल शर्मा ,वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीर ठाकुर , जल शक्ति विभाग राजेश धीमान, विद्युत बोर्ड बालेश शर्मा, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा,आरटीए सदस्य पवन चौधरी, विकलांग कल्याण बोर्ड के सदस्य अवनीत पठानियां, , यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर,एचपीएमसी आमंत्रित सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा ,पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल सहित विभाग के अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के कोहाल में पति से बात करने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

एएम नाथ। चंबा :  शाम को पति के साथ फोन पर बात करने के बाद महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मनीषा (21) पत्नी हेम राज निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!