कमल कौर उर्फ कंचन मर्डर मामला .. 3 महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश, : आरोपी अमृतपाल विदेश भागा, 5 नामजद

by

चंडीगढ़ : बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कत्ल की साजिश पिछले तीन महीनों से रची जा रही थी।

हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों वारदात के बाद विदेश फरार हो गया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को इस मामले में नामजद किया है। लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एसपी ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों हत्या की साजिश पिछले तीन महीनों से रच रहा था। अमृतपाल ने सबसे पहले कंचन की रेकी की और फिर उसके घर जाकर कार प्रमोशन के बहाने मुलाकात की।

हत्या के दिन अमृतपाल ने कंचन को उसकी कार में बैठाया, जिसकी ड्राइविंग खुद अमृतपाल ने की. इस दौरान दो गाड़ियां एक साथ चल रही थीं. कार में अमृतपाल, कंचन और अन्य आरोपी निर्मतजीत और जसप्रीत भी मौजूद थे। अमृतपाल ने कंचन के दोनों मोबाइल लेकर उनके पासवर्ड भी हासिल कर किए. इसके बाद अमृतपाल के कहने पर निर्मतजीत और जसप्रीत ने कंचन को थप्पड़ मारे और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद अमृतपाल मौके से फरार हो गया और उसने रणजीत नाम के व्यक्ति की गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। इस मामले में रणजीत और एक अज्ञात व्यक्ति को भी नामजद किया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद अमृतपाल देश से बाहर चला गया, जिसके चलते उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि अभी तक की जांच में 5 लोग इस हत्या में संलिप्त पाए गए हैं. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है. उसी के बाद यह स्पष्ट होगा कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है. बठिंडा पुलिस इस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. आरोपी अमृतपाल को देश लौटाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू : पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे

बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार संयुक्त आपरेशन दौरान सेना के एक जवान समेत दो तस्करों को एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग काबू किया है। दोनों तस्कर गुरुवार रात पाक तस्करों...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त ASI ने NRI से की साढ़े 13 करोड़ की ठगी : हरियाणा में फैक्ट्री लगाने का दिया झांसा

अमृतसर । एनआरआई परमिंदर सिंह और उनके 93 वर्षीय पिता सुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआइ लाल बहादुर और उसके बेटे विश्वजीत पर 13.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।...
article-image
पंजाब

भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब...
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!