कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को किया बाहर : विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्देश पर सचिव यशपाल शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।  प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष पहले सुधीर शर्मा थे। अब विधायक संजय रतन बनाए गए हैं। लोक उपक्रम समिति के सभापति पहले राजेंद्र राणा थे और अब भवानी सिंह पठानिया नियुक्त किए गए हैं। जनप्रशासन समिति के अध्यक्ष पहले राजेंद्र राणा थे और अब संजय रतन बनाए हैं। ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति रवि ठाकुर के स्थान पर अब विधायक केवल सिंह पठानिया बने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव ननाओं पालमपुर के प्रथम परमार वने फ्लाइंग आफिसर

एएम नाथ :  धर्मशाला ननाओं में रविवार को समस्त परमार परिवारों द्वारा फ्लाइंग आफिसर प्रथम परमार का अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम फ्लाइंग आफिसर अपने परिवार सहित अपने कुल देव अक्षैणा महादेव के दर्शन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!