कर्मचारी महासंघ की मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार को दो टूक : महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में स्पष्ट किया है कि वह न तो डरे हैं और न ही झुके हैं. महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को महासंघ राज्य सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस करने जा रहा था. इससे पहले 16 सितंबर को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय से उन्हें मुलाकात के लिए फोन आया. इसके बाद 17 सितंबर को होने वाला जनरल हाउस टाल दिया गया.

                           हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि उनके राज्य सरकार के सचिव राकेश कंवर से मुलाकात हुई है. राकेश कंवर ने कर्मचारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना है.  इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही उनकी बैठक मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ भी करवाई जाएगी. संजीव शर्मा ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं. ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है. संजीव शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है. कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि महासंघ डर गया है, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है.

महासंघ लड़ाई से पीछे नहीं हटे :  संजीव शर्मा ने कहा कि सचिव राकेश कंवर के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि सबसे पहले तो कर्मचारियों के खिलाफ लाए गए विशेष अधिकार हनन के नोटिस और मेमो को वापस लिया जाए. इसके अलावा 1 जुलाई 2022 से लंबित 21 महीने डीए की किस्त भी जल्द से जल्द कर्मचारियों को दी जाए. उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं. वह अपना अधिकार मांग रहे हैं. ऐसे में किसी को भी इस बात पर शंका नहीं होनी चाहिए कि महासंघ लड़ाई से पीछे हट गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहंती को प्रियदर्शनी को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदेश : पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं मोहंती ने किया था पोस्ट सोशल मीडिया पर

अदाकारा प्रियदर्शनी व अनुभव मोहंती का तलाक सुर्खियों में मोहंती को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदे ब्यूरो, 22 जून उड़ीसा फिल्म अदाकारा वर्षा प्रियदर्शनी तथा अदाकार से लोकसभा मैंबर बने अनुभव मोहंती का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

यह कहानीडोनाल्डट्रंप के किसी सेक्स स्कैंडल की नहीं है। यह कहानी उस पावर स्कैंडल की है जो धोखे, ब्लैकमेल और बच्चियों की यौन शोषण की उस गंदी और डरावनी दुनिया से जुड़ा है। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा सम्पूर्णता अभियान 2.0 : DC रेपसवाल

28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा सम्पूर्णता अभियान 2.0 : रेपसवा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित   एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!