कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि बब्बर खालसा ने योजना बनाई है कि पंजाब को कश्मीर की तरह अस्थिर किया जाए।

आतंकी संगठन पंजाब में कश्मीर की तरह अस्थिर करने के फिराक में हैं। इसके लिए इन्होंने स्थानीय युवाओं को अपने संगठन में शामिल करने की योजना बनाई है। जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि इन संगठनों को कनाडा और पाकिस्तान से मदद मिल रही है।

कश्मीर की तरह अस्थिर करने साजिश : 

एनआईए की जांच में सामने आया है कि खालिस्तानी आतंकी पंजाब को अस्थिर करने के लिए कश्मीर जैसा मॉडल पर काम कर रहे हैं। जैसे कश्मीर में पाकिस्तान से सहायता लेकर और स्थानीय युवकों को धर्म के नाम पर बरगालाकर उन्हें संगठन में शामिल किया जाता है। उसी तर्ज पर यहां भी भर्ती की बात सामने आई है। पाकिस्तान से आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर पंजाब में युवाओं की भर्ती की साजिश रची जा रही थी।

एक्सटॉर्शन के पैसे से टेरर फंडिंग :  जांच एजेंसी ने बताया कि आतंकी संगठन अपना मकसद पूरा करने के लिए दिल्ली और हरियाणा के कारोबारियों से जबरन उगाही कर रहे हैं .दिल्ली-एनसीआर में इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए हैं। आतंकी संगठन कारोबारियों से धन उगाही में गैंगस्टरों की मदद ले रहे हैं. फंडिंग के लिए खालिस्तान सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नार्को टेररिज्म की भी मदद ले रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क :  आतंकी संगठनों की साजिश के खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एनआईए पंजाब में खालिस्तान समर्थकों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पिछले कुछ महीनों में ही जांच एजेंसी ने राज्य में कई खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

       राज्य में सीमा पार से तस्करी के जरिए ड्रग और हथियार लाने पर भी बॉर्डर सुरक्षा बल सतर्क है और इसके रोकने के लिए बॉर्डर पर विशेष निगरानी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
article-image
पंजाब

The 1209th birth anniversary of

Nations that keep their culture and heritage alive progress – Prof. Narinder Bhumbla. Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 27 : The Punjab unit of the Akhil Bharatiya Veer Gurjar (Gujjar) Maha Sabha (Regd.) celebrated the 1209th birth...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी तारा को हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी...
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतू बंद रहेगा

ऊना: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!