कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

by
गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात की जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक तरसेम लाल पुत्र स्वर्गीय अमर चंद निवासी गांव समुंदड़ा कस्बा समुंदड़ा में ही हैप्पी मेडिकल स्टोर करता था। कल रात करीब सवा नौ बजे जब वह स्टोर को बंद करते हुए ताले लगा रहा था। तब दो अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी और एक गोली उसके पेट के दायीं और लगी। इस दुरण फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। स्टोर पर काम करने वाले युवक राज कुमार शर्मा  घायल त रसेम लाल को सिवल अस्पताल गढ़शंकर लेकर गया। वहां प्रस्थमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी सीरियस हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद तरसेम लाल को नवांशहर के एक निजी अस्पताल  इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीएसपी दलजीत सिंह खख : फायरिंग की सूचना मिलते ही हम पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। रात से ही आरोपियों की तलाश की जा रही। जिसके ये अलग टीमें गठित करने के इलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। रात है मौके पर एसपी डी और सीए इंचार्ज पुनीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अलग अलग थेओरिएस पर जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रविरोधी पोस्ट : दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एएम नाथ  शिमला, 11 मई :  भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के दो मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री...
article-image
पंजाब

जहाँ अहंकार नहीं होता, वहाँ विनम्रता स्वतः आ जाती : साध्वी अंजलि भारती

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,   जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अंजलि भारती जी ने अपने...
article-image
पंजाब

कुशती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण व हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की ग्रिफतारी तक संघर्ष जारी रहेगा : कामरेड दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर । अखिल भारतीय किसान सभा के आहावान पर पंजाब किसान सभा के महासचिव व सीपीएम के प्रदेशिक स्तरीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण...
article-image
पंजाब

श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में शनि जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस 27 मई को मनाया जाएगा : पंडित सुरेश शर्मा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में श्री शनि देव जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस मुख्य पुजारी पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!