कांगड़ा-चंबा में बराबरी की टक्कर : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने सात-सात बार हासिल की है जीत

by
एएम नाथ। चम्बा  :   कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट के अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा है। कांगडा चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस व भाजपा ने सात-सात बार बाजी मारी है। इस संसदीय सीट से सर्वाधिक चार जीत का रिकार्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के नाम रहा है। इस सीट से शांता कुमार चार बार सांसद चुने गए हैं। इस सीट से केंद्रीय कैबिनेट में स्थान पाने का रिकार्ड भी शांता कुमार के नाम है।
पिछले तीन चुनावों से कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया हुआ है। इस बार के चुनावों में जहां भाजपा इस सीट से लगातार चौथी बार जीत लेकर फील्ड में जुटी हुई है वहीं कांग्रेस मुकाबला जीतने को लेकर काम कर रही हैं। ऐसे में अब 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता किस दल के प्रत्याशी को चुनकर संसद की दहलीज पार करवाते हैं यह अभी भविष्य की गर्भ में छिपा हुआ है।
1984 तक लगातार कांग्रेस का रहा कब्जा :  वर्ष 1951 में कांगडा-चंबा संसदीय सीट के पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हेमराज सांसद चुने गए थे। हेमराज ने इस सीट से 1951, 1962 तथा 1967 के चुनाव जीतकर संसद की दहलीज लांघी। 1957 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर दलजीत सिंह चुनाव लडक़र सांसद बने थे। 1977 में बीएलडी के टिकट पर दुर्गा चंद इस सीट से सांसद चुने गए। 1980 में कांग्रेस ने इस सीट पर फिर से कब्जा जमाया। 1984 में इस सीट के कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी पहली महिला सांसद चुनी गई।
भाजपा ने 1989 में खोला था खाता :  1989 में इस सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इन चुनावों में शांता कुमार ने जीत दर्ज कर भाजपा कर खाता खुलवाया। 1991 में भाजपा के डीडी खजूरिया सांसद चुने गए। मगर 1996 के चुनावों में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा को पटखनी देकर सीट पर कब्जा कर लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो प्रदेश की युवा पीढ़ी को कौन बचाएगा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, हिमाचल विधानसभा में नशे के मुद्दे पर भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए फोन टैपिंग और नशा तस्करी के गंभीर आरोप एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेल्स ऑफिसर के 100 पद आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा भरे जायेंगे : हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में दी जायेगी तैनाती

धर्मशाला, 29 नवम्बर: रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा महिला व पुरुष आवेदकों से सेल्स ऑफिसर के 100...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
Translate »
error: Content is protected !!