*कांगड़ा जिला में ब्लैक स्पाॅट्स को समयबद्व करें दुरूस्त : DC हेमराज बैरवा……एसडीएम, लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश*

by
जंक्शन पर सेंसर, दुर्घटना संभावित जगहों पर बार मार्किंग करना भी करें
एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी ब्लैक स्पाॅट्स को सुरक्षा मापदंडों के साथ दुरूस्त करने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस बाबत बुधवार को डीसी आफिस के एनआईसी सभागार में आयोजित रोड सेफ्टी की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि परिवहन विभाग के आनलाइन पोर्टल के मुताबिक कांगड़ा जिला 200 के करीब ऐसे ब्लाक स्पाॅट है जिन स्थानों पर दो या दो से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है ऐसे सभी स्थानों की सूची तैयार करके संबंधित उपमंडलाधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि उपमंडल स्तर पर लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर इन हादसों वाली जगहों पर दुरूस्त किया जा सके ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही जहां पर संपर्क मार्ग एनएच या हाईवे के साथ मिलते हैं उस स्थान पर सेंसर लगाना भी सुनिश्चित किया जाए वहीं एनएच और हाईवे पर दुर्घटना संभावित जगहों पर बार मार्कींग करना भी जरूरी है इस के लिए हाईवे अथारिटी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सुबह या शाम के समय जिन रूट्स पर ओवर लोडिंग हो रही है परिवहन विभाग उन रूट्स की समीक्षा करे तथा ओवर लोडिंग से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम उठाएं ताकि किसी भी स्तर पर आम जनमानस को असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजों इत्यादि भी उपयुक्त जांच की जाए ताकि दुर्घटनाओं के सही कारण का आकलन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रतिदिन जिला में होने वाली दुर्घटनाओं को और कम किया जा सके।
इससे पहले आरटीओ मनीष सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रोड सेफ्टी को लेकर कांगड़ा जिला अभी तक उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित एसडीएम नगरोटा, एसडीएम धर्मशाला तथा एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबाथू-नयानगर मार्ग पर अब हल्के वाहनों तथा बसों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी : DC मनमोहन शर्मा

सोलन: ज़िला सोलन के सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सुबाथू-नयानगर के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग को आवश्यक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में विनाशकारी बाढ़ से तबाह 219 स्कूल : खराब रिजल्ट के बाद 320 टीचर्स पर गाज गिरनी तय

एएम नाथ । मंडी : प्राकृतिक आपदा से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी तबाही हुई है। 30 जून की रात 12 जगह बादल फटने से जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
Translate »
error: Content is protected !!