कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने देहरा से 9 हजार 399 मतों से की जीत दर्ज : कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा : देहरा उपचुनाव परिणाम
देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार 125 वोट ईवीएम तथा 612 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े।
May be an image of 3 people
भाजपा के होशियार सिंह 23 हजार 338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनमें 22 हजार 860 वोट ईवीएम तथा 478 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े। निदर्लीय प्रत्याशी अरूण अंकेश स्याल को 67, सुलेखा चौधरी को 171 तथा संजय शर्मा को 43 वोट पड़े। वहीं नोटा को 150 वोट पड़े।
May be an image of 9 people and text
वोट प्रतिशत :   वोट प्रतिशत की बात करें तो कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े।
ईवीएम के वोट :   ईवीएम से कुल वोट 55 हजार 408। इनमें कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 32 हजार 125, भाजपा के होशियार सिंह को 22 हजार 860, आजाद उम्मीदवार अरूण अंकेश स्याल को 65, सुलेखा चौधरी को 167, संजय शर्मा को 43 तथा नोटा को 148 वोट पड़े।
May be an image of 7 people
पोस्टल वोट :  देहरा उपचुनाव में कुल 1098 पोस्टल वोट पड़े। इनमें कमलेश ठाकुर को 612, हाशियार सिंह को 478, अरूण अंकेश स्याल को 2, सुलेखा चौधरी को 4 और नोटा को 2 वोट पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

डीसी ने उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में 68 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत बांटी साइकलें एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चे को पीटने का आरोप

एएम नाथ। चम्बा : विकास खंड मैहला के सुनारा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर स्कूल के बच्चे को पीटने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर केस

एएम नाथ । शिमला। शिमला के उपनगर संजौली में स्थित अवैध मस्जिद में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को अन्य राज्यों के लोगों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। अब...
Translate »
error: Content is protected !!