कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित : नेगी 

by
एएम नाथ। शिमला :  बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा छटपटाहट में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नही कहा कि सरकार देश मे लोगों की जमीनों पर कब्जा करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूमिहीनों को जमीन देने का जो वादा किया है वह सरकारी जमीन का है। उन्होंने कहा कि देश मे लेंड सीलिंग एक्ट है और इसी आधार पर अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा भूमि हो तो उसे सरकार अधिग्रहण करती है।
नेगी ने भाजपा के उस आरोप पर भी जिसमें वह महिलाओं के मंगलसूत्र बेचने की बात कह रही है पर कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा है कि यह काम तो भाजपा करती रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहां सेकड़ो महिलाओं के सुहाग उजड़ गए।
नेगी ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती।  देश मे बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा व देश की बाहरी सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दे है।  प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी 5 गारन्टियां पूरी कर दी है जिसमें ओपीएस और महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी प्रमुख है।
नेगी ने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी प्रदेश का रुख नही किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के समय उन्होंने प्रदेश के लोगों विशेष तौर पर बागवानों से जो वादा किया था वह भी उन्होंने पूरा नही किया।
उन्होंने कहा कि देश मे सेब आयात से प्रदेश के सेब बागवानों पर बहुत बड़ी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सेब बागवानों व किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह कृतसंकल्प है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की खड़गे को दो टूक, ‘एक्शन लीजिए- कार्रवाही करने का समय आ गया

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस के भीतर आखिरकार आत्मचिंतन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
Translate »
error: Content is protected !!