कांग्रेस को शून्य वोट – गांव वालों ने पूछा हमने तो दिया था : रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर किया दावा

by
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहे. राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को महज 16 सीटों पर मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईवीएम की वजह से महायुति को इतनी बड़ी जीत मिली है।
उनका दावा है कि महाराष्ट्र की जनता को भी ये नतीजे स्वीकार नहीं हैं. इस बीच कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर एक और चौंकाने वाला दावा किया है.
रागिनी नायक ने कहा कि महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव है जहां कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिले यानी शून्य वोट मिले. इसके बाद उस गांव के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं कि जब हमने कांग्रेस को ही वोट दिया तो ऐसा कैसा हो गया.
कांग्रेस की प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” एक कमाल ये ऐसा भी…ये एक ऐसा गाँव है महाराष्ट्र का जहॉं कांग्रेस को 1 भी वोट नहीं मिला यानि 0. अब गाँव वाले प्रदर्शन कर रहे हैं कि वोट तो हमने कांग्रेस को ही दिया तो ये शून्य कैसे हो गया? ज्यादातर दाल में कुछ काला होता है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तो पूरी दाल ही काली है!
हालांकि रागिनी नायक ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया कि ये वीडियो महाराष्ट्र के किस गांव का है. बता दें कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की भी हार हुई है. कांग्रेस के विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण जैसे नेता अपनी सीट नहीं बचा सके।
वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले की जीत का अंतर महज 208 वोट रहा. उन्होंने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं की मानें तो जब पोस्टल बैलेट की गिनती हुई तो कांग्रेस आगे थी लेकिन जैसे ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई, हमारी पार्टी पीछे हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 किलो नशे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चंडीगढ़ : हरियाणा रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत...
article-image
पंजाब

“SHO Dasuya Prabhjot Kaur calls

“Dasuya/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/jan.18 : Renowned Educationist and journalist Sanjiv Kumar engaged in a meaningful discussion with SHO Dasuya, Prabhjot Kaur. During the interaction, SHO Prabhjot Kaur emphasized her commitment to transforming Dasuya into a...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवेश वर्मा के खिलाफ आप के आरोपों पर जांच के आदेश : दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। चुनावी मैदान में आमने-सामने बीजेपी और आप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!