कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

by

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें आगे कहा गया है कि मुख्य विपक्षी दल के भीतर राहुल गांधी की जगह किसी और को लाने की मांग तेजी से बढ़ रही है।

भाजपा के इस दावे पर अभी कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल विदेशी सरजमीं पर भारत के खिलाफ बोलते हैं। राहुल देश को बदनाम करते हैं क्योंकि वह इस तथ्य से घबराए हुए हैं कि उनकी पार्टी के सहयोगी और यहां तक ​​कि परिवार के सदस्य भी उन पर अविश्वास दिखा रहे हैं।

क्या बोले भाजपा प्रवक्ता
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई है। पहले हम ऐसा कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना में देखते थे। लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर विभाजन हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राहुल गांधी की कांग्रेस बनाम प्रियंका की कांग्रेस की लड़ाई है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में फूट तब खुलकर सामने आई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले इमरान मसूद, रॉबर्ट वाड्रा और अन्य नेताओं जैसे प्रियंका के खेमे वाले लोग राहुल गांधी पर हमला कर रहे थे। राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधने वाले दिग्विजय सिंह के उस बयान के बाद कांग्रेस अब और भी ज्यादा ‘टुकड़े-टुकड़े’ के मूड में आ गई है।

दोनों खेमों के नेताओं के बताए नाम
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खेमे में शामिल कांग्रेस के नेता जैसे मणिकम टैगोर और रेवंत रेड्डी, दिग्विजय सिंह पर हमला कर रहे हैं। वे आरएसएस पर भी हमला कर रहे हैं और उसे अपशब्द कह रहे हैं जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सिंह के समर्थन में कहा कि दिग्विजय सिंह शत प्रतिशत सही हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि कांग्रेस में कोई मिशन और विजन नहीं है। पार्टी में सिर्फ भ्रम और फूट है। कांग्रेस आज दो हिस्सों में बंट गई है। रेवंत रेड्डी और अन्य राहुल गांधी के खेमे में हैं, जबकि दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद और अन्य नेता प्रियंका गांधी के खेमे में हैं।

राहुल को गंभीरता से नहीं लेते
पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में एक बड़ी लॉबी है जो राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे कह रहे हैं ‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ, किसी को भी लाओ और कांग्रेस बचाओ। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। दिग्विजय सिंह ने गत शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करते हुए नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की और कहा कि कैसे एक जमीनी स्तर का कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन गया। हालांकि, उन्होंने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वह आरएसएस तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के धुर विरोधी हैं और उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Pankaj Kirpal attended the death

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.10 : All India Congress Committee Secretary and Punjab Pradesh Congress Committee Co-incharge Ravinder Dalvi, MLA from Adampur Sukhwinder Kotli and Punjab Pradesh Congress Committee member Pankaj Kirpal Advocate attended the death anniversary...
article-image
पंजाब

पंजाब में 4716 पटवारियों की असामियों में से मात्र 1995 पटवारी काम कर रहे हैं जबकि 2721 आसामियां खाली पड़ी,पटवारियों ने मांगों संबंधी विधायक रौड़ी  को ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर : पटवार यूनीयन गढ़शंकर ने यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुलशन कुमार जस्सल की अध्यक्षता में  युनियन की मांगों संबंधी एक ज्ञापन विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण रौड़ी को सौंपा । इस मौके पर श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान के बयान मात्र घोषणाएं, वास्तविकता से कोसों दूर : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने कहा….चुनाव आयोग द्वारा केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापिस लेना इसका साक्षात् प्रमाण होशियारपुर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी सी.एम. भगवंत मान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी : पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया

हमीरपुर 14 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते...
Translate »
error: Content is protected !!