कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

by
चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम से बात भी की।
होटल में सीनियर डिप्टी मेयर प्रत्याशी भी ठहरे हुए थे
उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार हमें धमका रही है और बड़े-बड़े ऑफर भी दे रही है, लेकिन हम पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनके साथ बदसलूकी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर न्याय पाया है। इस बार भी वह चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है।
लेकिन चंडीगढ़ की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने फैसला किया है कि आम आदमी पार्टी का मेयर उम्मीदवार होगा और कांग्रेस का सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा कि हम फरीदकोट भी गए थे और वहां माथा टेककर भी आएं है। थोड़ी देर में हमारे सांसद मनीष तिवारी आएंगे और उन्होंने कहा कि कल हम यहां से सीधे जाएंगे और वहां वोट देकर अपना मेयर चुनेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मेरी माटी मेरा देश तहत समारोह

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : श्री दिलदार सिंह हेडमास्टर के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत समारोह आयोजित किया गया। अनुपम कुमार शर्मा, तेजपाल, कुशल सिंह ,...
article-image
पंजाब

मीजल्स रूबेला को जड़ से खत्म करने के लिए शत-प्रतिशत समपूर्ण टीकाकरण जरूरी :  जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  स्वास्थ्य विभाग पंजाब और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने ब्लॉक भूंगा के आम आदमी क्लीनिक दारापुर में सेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया रवाना : धावकों का बढ़ाया उत्साह

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन...
Translate »
error: Content is protected !!