काग्रेस सरकार के समय जिन सडक़ों के निर्माण के लिए ग्रांटें जारी हो चुकी थी उन्हें अव तक क्यों नहीं बनाया – पूर्व विधायक गोल्डी

by

गढ़शंकर । काग्रेस सरकार दुारा जिन सडक़ों को बनाने की मंजूरी देकर बनाने के लिए ग्रांटें जारी कर दी थी और अव उन सडक़ों को बनाने के ड्रामे कर आम आदमी पार्टी की सरकार फायदा लेना चाहती है। यह सरकार जनता को यह बताए कि ग्रांट पिछली सरकार के समय जारी होने के बाद ढाई साल बाद भी क्यों नहीं बनाई गई। यह शब्द पत्रकारों से कहते हुए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा आम आदमी पार्टी के कुछ प्रतिनिधि सडक़ो को बनाने का झूठा प्रचार करने में जुटे है।
उन्होंनों कहा कि जिन सडक़ों को बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि बातें कर रह है। उन सडक़ों के लिए काग्रेस की सरकार के समय मैने ग्रांट जारी करवा टैंडर लगवा दिए थे। जिन्में मुख्य तौर पर छह सडक़ें है जिनकी लंबाई 11.72 किलोमीटर बनती है और इनको मंजूरी दिलाने के बाद 186.66 लाख की ग्रांट जारी कर टैंडर लगवा दिए थे। उकत छह सडक़ों में गढ़शंकर संतोषगढ़ रोड़ से बीनेवाल खड्ड हिमाचल सीमा तक 03.42 किलोमीटर , लिंक रोड़ मैरा 01.20 किलोमीटर, शमशान घाट गज्जर 05.50 किलोमीटर, बस्ती राजपूतां कोट लिंक सडक़ 0.78 किलोमीटर, संपर्क सडक़ हरीजन बस्ती डल्लेवाल 0.66 किलोमीटर , जेजों रोड़ से गज्जर सडक़ 0.16 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगो को ढाई साल को गुमराह करने की ही कोशिश करती नजर आ रही है। काग्रेस सरकार के समय भी जारी की ग्रांटों को अन्य कामों में उपयोग कर गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में विकास कार्य पूरी तरह सरकार ने ठप कर दिए है। गढ़शंकर की इन छह सडक़ों के निर्माण कार्य आखिर ढाई साल तक शुरू तक नहीं किए जाने के लिए सरकार लोगो से माफी मागें और इन सडक़ों को निर्माण कार्य शीध्र शुरू करवाए। इसके ईलावा गढ़शंकर में दर्जनों सडक़ों की बदतर हालत हो चुकी है। उनकों भी सरकार जल्दी बनाने के लिए ग्रांट जारी करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने गांव हकूमतपुर, बरियाना कलां व चक्क राउता को माइक्रो  कंटेनमेंट जोन किया घोषित

होशियारपुर: अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने होशियारपुर में कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 सी.आर.पी.सी के अंतर्गत मिले अधिकारों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में वाईक स्वार युवकों ने सरकारी अध्यापक के घर के गेट पर किए तीन राऊंड फायर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही : पुलिस ने किए तीन खाली खोल और तीन ङ्क्षजंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गांव मँहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर कल रात करीव साढ़े नौ वजे वाईक स्वार दो युवकों ने तीन राऊंड फायर किए और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद...
article-image
पंजाब

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया मांग पत्र गढ़शंकर । देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ सीपीआई(एम) की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आज सीपीआई(एम) के...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेक्चरार अमरीक दयाल और सुधीर राणा ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासिओं को बधाई और शुभकामनाएं...
Translate »
error: Content is protected !!