पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

by

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया मांग पत्र
गढ़शंकर । देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ सीपीआई(एम) की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आज सीपीआई(एम) के प्रदेश कमेटी मेंबर दर्शन सिंह मट्टू सुभाष मट्टू और हरभजन अटवाल की अध्यक्षता में एसडीएम दफ्तर गढ़शंकर के आगे मोदी सरकार का पुतला फूंक कर
जमकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उक्त नेताओं ने कहा कि पिछले 10 दिनों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है जिसके कारण आम इंसान का दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई पूरे चरम पर है। इसलिए केंद्र सरकार महंगाई पर निरंतर के लिए पुख्ता कदम उठाए। इस अवसर पर उक्त नेताओं द्वारा तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजकर तेल की कीमतों को कम करने की अपील की गई। इस अवसर पर चौधरी अक्षर, कैप्टन करनैल सिंह, मोहनलाल, प्रेम सिंह राणा, गुरदयाल सिंह मट्टू, सुरजीत सिंह कुलेवाल, होशियार सिंह गोल्डी, सुरेंद्र कौर चुंबर, गुरदयाल कुमार और हरजोत सिंह मट्टू के अलावा बड़ी गिनती में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में रक्तदान लगाया शिविर

माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा व सचिव गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज के प्रिं डॉ जसपाल सिंह...
article-image
पंजाब

SGPC पंजाब पुलिस को रिकॉर्ड क्यों नहीं दे रही?… महिला के सराय में रहने के मामले पर AAP का सवाल

CBI जांच की मांग पर उठाए सवाल, कहा- पंजाब पुलिस को सौंपे जाएं सभी रजिस्टर और वित्तीय रिकॉर्ड चंडीगढ़, 1 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने श्री आनंदपुर साहिब में SGPC द्वारा संचालित...
article-image
पंजाब

Punjabi Cinema Is Breaking Barriers

“Punjabi Cinema Has the Power to Inspire Across Cultures” Punjabi Cinema’s Global Rise: A Special Discussion Hosted by Sanjiv Kumar with Karamjit Anmol Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.13 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar recently hosted...
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल के प्रधान पद पर असमंजस बरकरार, किसी के पास भी बहुमत ना होने के अपनी अपनी गोटियां फिट करने में जुटे

त्रिभंक दत्त, सोम नाथ बंगड़ व भावना कृपाल सहित चार दाबेदार, आरक्षण के बाद दाबेदार व समीकरण भी बदल सकते गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के प्रधान पद के लिए चार पार्षदों का नाम साहमने...
Translate »
error: Content is protected !!