कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

by

ई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का वीजा दिलाने के आरोप से जुड़ी है।

 

अपने पिता पी. चिदंबरम के केंद्रीय मंत्री रहते हुए कुछ चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप कार्ति चिदंबरम पर है। इस मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को नया आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कार्ति और अन्य पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच कर रही CBI ने FIR दर्ज होने के 2 साल बाद चार्जशीट दाखिल की है।

रिश्वत मामले की पृष्ठभूमि क्या है?
पंजाब की टीएसपीएल कंपनी ने 2011 में एक चीनी कंपनी को थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का ठेका दिया था। इस कंपनी के कर्मचारियों को भारत आने के लिए वीजा की ज़रूरत थी। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने यह वीजा दिलाने के लिए रिश्वत ली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को लोगों को आने वाली समस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Dc ने कहा संबंधित विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं देना बनाए यकीनी कस्बा हरियाना व नगर निगम होशियारपुर से संबंधित समस्या का करवाया हल होशियारपुर, 13 अगस्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 दिसंबर :  पंजाब के गुरदासपुर के एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एएम नाथ। शिमला :  राजधानी शिमला में पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के 25 वर्षीय बेटे मुदित अवस्थी ने सोमवार को रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली को मिल सकता पहला सिख सीएम… मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे, पंजाब को भाजपा कर सकती टारगेट

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटी है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी की...
Translate »
error: Content is protected !!