कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज : 2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी

by
रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 27 सितम्बर। संस्कृति के विभिन्न रंगों को समेटे जिला कांगड़ा के बहुप्रतीक्षित ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ का आगाज 28 सितम्बर को धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार भव्य शोभा यात्रा के साथ कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा आयोजन स्थल पुलिस मैदान धर्मशाला में इसका समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा में पारंपरिक परिधानों में स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। 28 सितंबर से 13 अक्तूबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन किया जाएगा तथा 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से कांगड़ा घाटी सांस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी।
मुख्यमंत्री करेंगे समापन, कृषि मंत्री करेंगे शुरूआत
डीसी ने बताया कि 2 अक्तूबर को कांगड़ा वैली कार्निवल की पांचवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांस्कृतिक संध्याओं का समापन करेंगे। वहीं 28 सितम्बर को भव्य शोभा यात्रा के साथ कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार कांगड़ा वैली कार्निवल की शुरूआत करेंगे तथा पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि रहेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रघुबीर सिंह बाली, तीसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
नामी कलाकार मचाएंगे धमाल
धर्मशाला में मनाए जा रहे इस आनंदोत्सव में शामिल होने का न्यौता देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी लोगों से कांगड़ा वैली कार्निवल में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा वहीं एनजेडसीसी के कलाकारों सहित हिमाचल तथा बालीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। बकौल उपायुक्त, 28 सितंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक मनिंद्र बटर स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे, 29 सितंबर को बालीवुड कलाकार गजेंद्र वर्मा तथा 30 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही 1 अक्तूबर को रशमीत कौर बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुती देंगी तथा दो अक्तूबर को केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम तथा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस दिन इनसेन कॉमिक नाम से प्रसिद्ध हिमाचल के नामी हास्य कलाकार विशाल शर्मा भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि एनआईएफटी कांगड़ा के सहयोग से फैशन शो का भी आयोजन किया जा रहा है।
यह रहेंगे मुख्य आकर्षण
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष कैमल राइडिंग, हॉट एयर बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर होगी कार्निवल की लाईव स्ट्रीमिंग
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर कांगड़ा वैली कार्निवल की लाईव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है। जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनन्द ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक, शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश : मरम्मत और स्कीमों की बहाली में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी कहा उप मुख्यमंत्री ने

शिमला 11 जुलाई – प्रदेश में पेयजल की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से उमीदवार बनाने के बाद बगावत के स्वर तेज : डॉ. राजेश शर्मा ने कहा टिकट नहीं बदली तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री की पत्नी को देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के बाद  देहरा में कांग्रेस में बगावत के स्वर तेज हो गए है। जिसके चलते हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सरपंच ने घूंघट ओढ़कर अंग्रेजी में दिया भाषण, खूब बजाईं तालियां – आईएएस टीना डाबी ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर

नई दिल्ली  :  टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला आईएएस अफसरों में से एक हैं. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर अलॉट किया गया था. ...
Translate »
error: Content is protected !!