कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर : बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत

by

 बटाला :  नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गांव बिधीपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर ने एक खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया ।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 65 साल के सतनाम सिंह निवासी गांव मूलियावाल और उनकी पत्नी परमजीत कौर के रूप में हुई है. दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव अर्जुनपुर जा रहे थे. जब वे बिधीपुर-सिद्धवां मोड़ से गुरदासपुर के गांव नौशहरा माझ सिंह की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा

बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही

पुलिस चौकी नौशहरा माझ सिंह के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के बेटे हितकार के बयानों के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की रहती 4 सीटों के लिए भी किया उम्मीदवारों का एलान : 3 विधायकों के इलावा दो दिन पहले अकाली दल छोड़ कर आए पवन टीनू को दी टिकट

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी ने अपने तीन विधायकों के इलवा अकाली दल छोड़ कर आए अकाली नेता...
Translate »
error: Content is protected !!