किसके 10 साल के कार्यकाल में कर्ज के गर्त में डूबा भारत – मोदी या मनमोहन जानिए , आंकड़े चौंकने वाले

by
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3.0 का दूसरा बजट पेश करेंगी। इस बजट का आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बजट में सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर जनता को बड़ी राहत दे सकती है।
क्या आपको मालूम है कि भारत के बजट का लगभग 20 फीसदी पैसा ब्याज चुकाने पर खर्च होता है। सरकार की आमदनी कम है और खर्च ज्यादा। ऐसे में वह कर्ज लेती है। आइये जानते हैं कि मोदी और मनमोहन में किसके कार्यकाल में भारत पर ज्यादा कर्ज बढ़ा।
हर भारतीय पर कितना विदेशी कर्ज
सरकार कई सारे स्रोतों से कर्ज लेती है। इसमें देशी और विदेशी कर्ज भी शामिल हैं। देश में वह किसी बीमा कंपनी, RBI, कॉर्पोरेट कंपनी या किसी दूसरे बैंक से कर्ज लेती है। विदेश में वह IMF, वर्ल्ड बैंक या अन्य अंतरराष्ट्रीय बैंक से कर्ज लेती है। भारत पर अभी कुल विदेशी कर्ज 712 अरब डॉलर का है। यहां की जनसंख्या 1.40 अरब है तो इस हिसाब से प्रत्येक भारतीय के ऊपर 5 डॉलर यानी 430 रुपये का विदेशी कर्ज है।
मोदी या मनमोहन कौन बेहतर?
2005 से 2013 मनमोहन सरकार के कार्यकाल में भारत का कुल कर्ज 17 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस तरह से देखें तो कुल कर्ज में 190% की
बढ़ोतरी हुई। बीजेपी की मोदी सरकार के 2014 से सितंबर 2023 तक के 9 साल में भारत पर कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 161 लाख करोड़ रुपए तक हो गया। इस तरह से देखें तो मोदी सरकार के टेन्योर में कर्ज 220 फीसदी बढ़ा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश सरकार माइनिंग के लिए कारगर नीति शीघ्र लागू करे : सतीश कुमार सोनी

कंस्ट्रक्शन सामग्री महंगी होने से निर्माणकार्य रुके गढ़संकर :  प्रदेश सरकार द्वारा माइनिंग रोकने के लिए चलाई गई मुहिम जमीनी कटाव को रोकने के लिए जरुरी है परंतु कारगर योजना के अभाव से माइनिंग...
article-image
पंजाब

आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने की दिशा में एनआईए ने एक और बड़ा उठाया कदम : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की संपत्तियां कुर्क

नई दिल्ली: देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने की दिशा में एनआईए ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर-आतंकी सिंडिकेट के चार...
article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ में हिस्सा लिया तो नही बन सकेगें अग्निवीर : अग्निवीर बनने वाला शपथ पत्र देखा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोडफ़ोड़ की

25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसम्बर में आर्मी ज्वाइन करेगा वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ योजना नई दिल्ली : देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के...
Translate »
error: Content is protected !!