कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत लगाएं जायेंगे 12 हजार फलदार पौधे : मंत्री वीरेंद्र कंवर

by

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत चंगर के हंडोला में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत एक हेक्टेयर भूमि पर 1750 उन्नत प्रज्जाति के अमरूद (श्वेता) के पौधे लगाकर पौधा रोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजैक्ट के तहत प्रथम चरण में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के नौ अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थलों को पाॅयलट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें चार बगीचों में 6200 अमरूद, 4500 अनार व 1300 मौसमी प्रज्जातियों का पौधारोपण होगा। इस प्रोजैक्ट की देखभाल ढ़ाई वर्ष तक बागवानी विभाग द्वारा की जाएगी। इसके उपंरात बगीचे को संबंधित बागवानों को सौंप दिया जायेगा। जंगली जानवरो और बंदरों से बगीचें की रक्षा के लिए विभाग द्वारा कम्पोजिट फैंसिंग की जाएगी, जिसमें धरातल से 5 फुट तक इंटर लिंक चेन फैंसिग तथा उसके ऊपर दो फुट तक सोलर फैंसिंग भी लगाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सोलर फैंसिंग के कारण 40 से 45 प्रतिशत वोल्टेज की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजैक्ट में जल शक्ति विभाग के सहयोग से पौधों की सिंचाई के लिए बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जायेगा। जिससे लगभग 40 से 45 प्रतिशत पानी की बचत होगी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि शिवा प्रोजैक्ट का लाभ उठायें तथा मौसमी फसलों पर निर्भर रहने की बजाये कैश क्रोप को अपनाये।
मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। इस दृष्टि से कुटलैहड़ को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गतदिनों पैराग्लाडिंग का ट्रायल सफल रहा है। इससे आने वाले समय में जहां के स्थानीय लोगांे को 3 माह की टेªनिंग देकर प्रशिक्षित किया जाएंगा तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना का उद्देश्य फलदार पौधों की आधुनिक तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रधान स्थानीय ग्राम पंचायत चंगर सुनील सहोता, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, उपनिदेशक बागवानी विभाग अशोक धीमान, मैनेजमेंट विशेषज्ञ केके भारद्वाज, जिला समंवयक एसएस चंदेल, वन विभाग से राहुल शर्मा, बीडीओ यशपाल सिंह परमार, सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा व्यापार में अहम भूमिका निभाएगा एचपी एनर्जी मैनेजमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार ने बिजली की खरीद और बिक्री को सुचारू रूप से प्रबंधित करने तथा राज्य का राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र ICU में भर्ती, अस्‍पताल में इलाज के बीच बेटियों को भी अमेरिका से बुलावा: र‍िपोर्ट

बालीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत एक बार फिर से बिगड़ी है। इस बार उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक्टर को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!