कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस-II के सौजन्य से करवाया गया 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

by
कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षकों ने किया सुन्दरनगर के कलौहड़ और डोढवां सिंचाई परियोजनाओं का भ्रमण
सुंदरनगर, 9 फरवरी 2024।
कृषक प्रक्षिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस-॥ के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन” के विषय पर करवाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 07-02-2024 को हुआ। कार्यक्रम के समन्यवक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के 20 कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षक भाग ले रहे हैं। जिसमे प्रतिभागियों को कार्यक्रम के पहले दिन इंजीनियर निखिल जसरोटिया द्वारा उठाऊ सिंचाई योजना एवं उसके घटकों का चयन व पम्पिंग मशीनरी की डिजाइनिंग, डॉ नितीश कश्यप द्वारा सौर पैनलों के माध्यम से सिंचाई योजनाओं (एलआईएस/टीडब्ल्यू) के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करना, सौर पैनल प्रणाली की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव इंजीनियर कृष्ण वर्धन द्वारा सौर फोटोवोल्टिक सिंचाई डिजाइन, सौर लिफ्ट सिंचाई के घटक, सौर विकिरण और सौर पैनल, सौर पैनलों के लिए सौर सेल/संयोजन, सौर पैनलों की रेटिंग, श्रृंखला-समानांतर कनेक्शन प्रकार का नियंत्रण, इंजीनियर नितीश गुलेरिआ द्वारा पम्पिंग मशीनरी का प्रकार और चयन तथा विभिन्न पम्पों की प्रदर्शन विशेषताएँ, पंप प्रौ‌द्योगिकी, एसी/डीसी केन्द्रापसारक/विस्थापन, सतह, पनडुब्बी, एकल/मल्टीस्टेज आदि तथा डॉ पी० एल० शर्मा द्वारा पानी की आवश्यकता के लिए डाटा तैयार करना और विश्लेषण करना, बाढ़ सिंचाई प्रणाली और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से पानी की आवश्यकता की गणना और अनुप्रयोग दक्षता बारे चर्चा की गई। प्रतिभागियों को प्रक्षिक्षण के दौरान लेफ्ट बैंक मध्यम सिंचाई परियोजना कलाहोड़ व सौर सिंचाई योजना डोढवा का भ्रमण करवाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए भारी : आसमान से बरसेगी आफत की बारिश.. IMD ने जारी कर दिया रेड अलर्ट

उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों में बारिश का रौद्र रूप जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रीट वेंडर के सत्यापन और आईडी कार्ड पर सरकार के यू-टर्न पर बोले नेता प्रतिपक्ष : जनभावना और कानून के बजाय आलाकमान के दबाव में काम कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर योगी मॉडल अच्छा है तो उसे लागू करने से क्यों डर रही है सुक्खू सरकार,  नियमानुसार होने वाले सत्यापन और पंजीकरण को क्यों रोक रही है सरकार,  आलाकमान की नियम विरुद्ध बदलाव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!