कृषि कानूनों के खिलाफ किरती किसान यूनियन द्वारा पनाम में महिला कान्फ्रैंस व रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर  :  कृषि कानूनों के खिलाफ किरती किसान युनियन द्वारा गढ़शंकर के गांव पनाम में महिला कान्फ्रैंस व प्रदर्शन दौरान इलाके की महिलाओं ने गांव में रोष प्रदर्शन करते केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। औरतों को संबोधित करते महिला किसान विंग की वरिष्ठ नेत्री गुरबख्श कौर संघा व सुरजीत कौर ओटाल ने कहा कि समय आ गया है कि महिलाएं अपने अस्तित्व को पहचानते हुए चल रहे किसानी संघर्ष में बढ़ चढ़ कर बड़ी संख्या में शामिल हों। उन्होंने समूह महिलाओं को किसानों द्वारा 26 जनवरी को की जा रही टै्रक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान दिया। आज के समागम में जत्थेबंदी की महिला विंग की अध्यक्ष कमलजीत कौर देनोवाल, उपाध्यक्ष इंद्रजीत कौर, बलवीर कौर, सिमरनजीत कौर, गुरपाल कौर, सुरजीत कौर, हरविंदर कौर, सुरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, कुलविंदर कौर, हरमेश सिंह ढेसी, रामजीत सिंह, कुलविंदर चाहल व अन्य हाजिर थे। मंच संचालन कुलविंदर चाहल ने किया।

गांव पनाम में महिला कान्फ्रैंस दौरान शामिल किरती किसान यूनियन महिला विंग की महिलाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी होशियारपुर से सरपंच बेदी की सुरक्षा की मांग होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा...
article-image
पंजाब

पारदर्शी 67 हजार नौकरियां, कोई पेपर लीक नहीं, राज्य में 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और जल-मार्ग बिछाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया गया है। सोमवार को विभिन्न विभागों में चयनित 355...
article-image
पंजाब

Grand Finale of District Football

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/may 24 : The five-day district-level football tournament organized by the Subsidiary Training Centre (STC), BSF, Kharkan, as part of the Border Security Force’s Diamond Jubilee celebrations, concluded today with a grand closing...
Translate »
error: Content is protected !!