केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा : विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

by
नितिन गड़करी ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया आश्वासन
एएम नाथ। चम्बा
जनजातीय विधानसभा क्षेत्र पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री श्री नितिन गड़करी जी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि होली-उतराला सड़क निर्माण कार्य केंद्र सरकार की सहायता के बिना नहीं हो सकता। इसके साथ ही प्रस्तावित पठानकोट किल्लाड राष्ट्रीय उच्च मार्ग को स्वीकृति प्रदान की जाए। धर्मशाला से ब्रेही (धरवाला) वाया लमडल सड़क/सुरंग मार्ग से जोड़ने, पठानकोट से क़िलाड व सुराल से लेह मार्ग जो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से विचार करने तथा भनोड़ी से प्रेग्राँ (किल्लाड) प्रस्तावित 21 कि॰मी॰ रज्जु मार्ग निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिये माँग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने हमारी माँगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा 55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद महाराष्ट्र में MVA से अलग हुई कांग्रेस : BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

मुंबई : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी हो गई है। इसी बीच मुंबई कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएमसी चुनाव मुंबई कांग्रेस अकेले लड़ेगी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तय समय के भीतर बल्क ड्रग पार्क की औपचारिकताओं को पूरा कर इसे धरातल पर उतारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना | हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक स्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा चुनावों...
Translate »
error: Content is protected !!