केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, मोदी सरकार को हराने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों

by

गढशंकर : सीपीआईएम की जिला कमेटी की जर्नल बैठक कामरेड गुरमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसे पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया। बीजेपी सांसद बृज भूषण ने पहलवान लड़कियों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया। चुनाव में रोजगार मुद्दा होना चाहिए, मोदी सरकार ने एक साल में 2 नौकरियों को देने का वायदा किया था का नारा दिया। लेकिन नौकरियां देने की जगह मंदिर के नाम पर संप्रदायक ध्रुवीकरण कर वोट वटोरने में जुटी है। मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। हमने इसका जवाब दिया था कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।लेकिन इसका राजनीतिकरण कर दिया गया है। जिसका जवाब चार शंकराचार्य ने दिया है जिन्होंने इस उद्घाटन का विरोध किया और इसका बहिष्कार किया। उनहीनों कहा कि पार्लियामेंट के उद्घाटन में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया था और मंदिर के उद्घाटन के दौरान भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। यह सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं करती। जब आडवानी को भारत रत्न दिया जा रहा था तो प्रधानमंत्री बैठे थे और देश की राष्ट्रपति खड़ी थी। इससे साफ हो जाता है कि यह सरकार महिलाओं का कितना सम्मान करती है, सरकार ने एक देश एक चुनाव का नारा दिया था। इस पर हमने आपत्ति जताई। चुनावी बांड के जरिए पूंजीपतियों से पैसे लेने में पहले नंबर पर बीजेपी, दूसर स्थान पर टीएमसी और तीसरे स्थान पर कांग्रेस ने लिए है । लेकिन हमें गर्व है कि हमारी पार्टी को एक भी पैसा नहीं लिया । यह सबसे बड़ा घोटाला है। हमारी पार्टी ने कोर्ट में रिट दाखिल कर इसे उजागर किया है और बीजेपी इसमें बेनकाब हो गई है। अब ईडी बीजेपी पर छापेमारी क्यों नहीं कर रही है? उन्होनों ने कहा देश के पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मेहनतकश लोगो का शोषण किया जा रहा है। यह भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, आने वाले चुनाव में इन मुद्दों को जनता के पास ले जाना है और मोदी सरकार को हराने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होनों ने कहा 11 अप्रैल को गांव बुडाले में सभा कर चुनाव लड़ने की शुरुआत की जाएगी। सभी को इसमें अधिक से अधिक भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उसी दिन पार्टी के सिरमौर नेता रहे कामरेड सुरजीत की पुण्य तिथि भी मनाई जाएगी। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल , दर्शन सिंह मट्टू, गुरमेश सिंह, महिंदर कुमार बडोआंन , रणजीत चौहान, हरबंस धूत, आशा नंद, हरभजन अटवाल, कमलजीत सिंह राजपुर भैया, सुभाष मट्टू, नीलम रानी बडोआंन , सुरिंदर कोर चुम्बर ने भी संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की पत्थरों से की निर्मम हत्या : हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर गई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की गढ़शंकर के गांव बीनेवाल से सटे हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में अज्ञात लोगो दुारा सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर दी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से मलविंदर सिंह कंग दर्ज करेंगे बड़ी जीत – जय कृष्ण सिंह रौड़ी : मैं पार्टी और जनता का वफादार सिपाही हूं- मालविंदर सिंह कंग

गढ़शंकर, 12 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव 2024 में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मालविंदर सिंह कंग का गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में आगमन पर गढ़शंकर विधायक जय कृष्ण सिंह...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
Translate »
error: Content is protected !!