केंद्र ने पंजाब सरकार को चिट्‌ठी लिख मागां था जवाब : चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने जवाब भेजा- हरियाणा पुलिस के रोकने से बढ़ी भीड़

by

चंडीगढ़  : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर पंजाब की आप सरकार  और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गई है। केंद्र ने पंजाब सरकार को चिट्‌ठी लिख जवाबतलबी की थी। जिस पर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने जवाब भेजा है। पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजे जवाब में कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है की राज्य सरकार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लोगों को इकट्ठा होने दे रही है। किसान दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे हैं, मगर उन्हें रोका गया। इसी वजह से हालात बेकाबू हुए। इसे मिस-मैनेजमेंट कहना गलत है।

पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए जवाब में आगे कहा गया है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट्स, सहित अन्य बल का प्रयोग किया गया। जिसमें करीब 150 से ज्यादा किसान घायल हुए और कई किसान जान गवां चुके हैं। फिर भी पंजाब सरकार ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। यही नहीं, पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने किसानों के साथ प्रदर्शन न किए जाने को लेकर कई बार मीटिंग कर मसला हल करने की कोशिश भी की। राज्य के उच्च अधिकारी करीब 2 हजार से ज्यादा मुलाजिमों के साथ सुरक्षा को लेकर काम कर रहे हैं। फिर भी हमारी सरकार हर स्थिति से लड़ने के लिए पैनी नजर बनाए हुई है। जरूरत पड़ने पर हर कदम उठाया जाएगा।

पंजाब-हरियाणा सीएम आवासों की बढ़ाई सुरक्षा :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार अपनी पुख्ता तैयारी करके बैठी है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के बीच की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। किसानों के आज दिल्ली कूच के आह्वान के बाद हरियाणा पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमाओं पर बैरिकेडिंग मजबूत कर दी है और सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी है। वाटर कैनन गाड़ियों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा के सीएम के आवासों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के डाक्टरों ने काम ठप्प कर रोष किया प्रदर्शन : पुलिस विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के कारण सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर – डॉ. जंग बहादुर सिंह राय

गढ़शंकर, 16 अगस्त: कलकत्ता के एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की शारीरिक शोषण के बाद निर्मम हत्या को लेकर आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ईकाई गढ़शंकर ने अपना विरोध जताया। इस संबंध...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हल्के में 3 जून को करेंगे विशाल रैली : रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे

गढ़शंकर : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन गढ़शंकर की मीटिंग शाम सुंदर कपूर की प्रधानगी में बुलाई गई, इस मीटिंग में विशेष रूप से फेडरेशन के नेता मखन सिंह वाहिदपुरी व जत्थेदार अमरीक सिंह ने...
article-image
पंजाब

ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करना राज्य सरकार का सराहनीय कार्य – जय कृष्ण रौड़ी 

पीएचसी पोसी में स्वास्थ्य मेले में लगभग 1235 मरीजों ने उठाया लाभ – डा. रघबीर सिंह 33 लोगों ने किया रक्तदान,  13 द्वारा किया गया अंगदान, नुक्कड़ नाटक व स्वास्थ्य प्रदर्शनी रही आकर्षण का...
Translate »
error: Content is protected !!