कैंटर-बाइक की टक्कर , दो लोगों की मौत : गढ़शंकर के पदराणा गांव के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर पदराणा गांव के पास हुई कैंटर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय निर्मलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नं 10 महहला कीर्ति नगर होशियारपुर व 27 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी चक्क गुजरा जिला होशियारपुर बाइक पर सवार हो कर गढ़शंकर से होशियारपुर को जा रहे थे। वह जब सतनोर अड्डा के पास पदराणा पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मिरतक घोषित कर दिया। एसएचओ गढ़शंकर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है और मिरतको के परिजनों के बयान पर कार्यवाही की जा रही है, उन्होंने बताया कि कैंटर चालाक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित पहल के माध्यम से राष्ट्र सेवा : इंडियनऑयल ने बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सेंटर में विकसित किन्नू उद्यान

रोहित जसवाल। होशियारपुर/ ऊना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारत सरकार के वन महोत्सव अभियान 2025–26 के अंतर्गत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सीमा सुरक्षा...
article-image
पंजाब

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन : लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने भी पहुंच का कथा श्रवण की

लुधियाना, 3 जनवरी: मॉडल ग्राम एक्सटेंशन में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री राम सेवक संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा : 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ किया सम्मानित

गढ़शंकर  :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के नतीजे में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!