कैबिनेट मंत्री जिंपा ने बहादुरपुर में आंखों के चैकअप कैंप का किया उद्घाटन : स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कार्य कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 05 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है और लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आम आदमी क्लीनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे बहादुरपुर चौक के नजदीक परमजीत सिंह सैनी हालैंड वालों की ओर से हर वर्ष लगाए जाने वाले आंखों के चैकअप कैंप के उद्घाटन के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालैंड के रहने वाले हमारे एन.आर.आई भाई परमजीत सैनी की ओर से हर वर्ष यह आंखों का नि:शुल्क चैकअप कैंप लगाया जाता है, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में एन.आर.आईज का विशेष योगदान है, जो कि समय-समय पर पंजाब की तरक्की में हर संभव सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आंखों के इस चैकअप कैंप के अलावा जिन मरीजों के आंखों के आप्रेशन की जरुरत है, उनका नि:शुल्क आप्रेशन भी करवाया जाएगा। उन्होंने परमजीत सैनी के भाई कृष्ण सैनी व भाभी सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक कार्य में यह दंपति हमेशा बढ़ चढ़ कर आगे रहती है। इस मौके पर परमजीत सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

केंद्र व राज्य सरकारों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत  गढ़शंकर, 3 सितंबर।  पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट पकड़ा, 4 गिरफ्तार , भारी मात्रा में हथियार बरामद

जालंधर : जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हथियार तस्करी रैकेट के एक संगठित नेटवर्क को ब्रेक करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में बड़ी मात्रा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी को श्री आनंदपुर साहिब की जगह चंडीगढ़ से टिकट  : विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खोला बड़ा राज : भिंडरावाले और राजीव गांधी के बीच क्यों नहीं हो पाई बैठक

चंडीगढ़ : पंजाब के सबसे अधिक अशांति वाले काले दौर में 1980 के दशक की शुरुआत में तत्कालीन कांग्रेस सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को राजीव गांधी ने जरनैल सिंह भिंडरावाले के साथ बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!