कैबिनेट मंत्री जिंपा ने व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को दिया तीन लाख का चैक –  कहा, बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था

by

होशियारपुर, 6 जुलाई :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अपने अख्तियारी फंड से व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को तीन लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर यह संस्था ईश्वरीय कार्य कर रही है, जिसके लिए इस संस्था की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से व्याइसलैस सैकेंड इनिंग होम के वालंटियर शहर में घायल पशुओं गाय, बैल, कुत्ता, बिल्ली के इलाज में काफी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों के लिए आगे आकर संस्था ने एक मिसाल कायम की है जो कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्य के लिए प्रेरित करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार समाज हित के हर कार्य के लिए बढ़ चढ़ कर योगदान देने के लिए वचनबद्ध है और ऐसे कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित भी करेगी। उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे घायल पशुओं के इलाज के लिए जरुर आगे आएं और जितना हो सके अपना सहयोग जरुर करें क्योंकि बेजुबानों की मदद करना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पशुओं पर किसी भी तरह का अत्याचार न करें। इस मौके पर संस्था के प्रधान नवीन ग्रोवर, जतिंदर नागर, पारस, रश्मि, डा. प्रदीप, विजय, संजीव जोशी, इंदरजीत, नवजोत, रघु, ईशान, दीप कमल, ओम प्रकाश, मोनिका जोशी, संजीव ग्रोवर, रोमा, शेफाली, अंजलि, हरविंदर कौर, साहिल, करण भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक बूंद भी एक्स्ट्रा पानी नहीं देंगे…’, पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर सीएम भगवंत मान की दो टूक

चंडीगढ़ । जाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश...
article-image
पंजाब

भारतीय सैनी भाईचारे की मीटिंग इब्राहिमपुर में सम्पन्न हुई,समाज के सभी वर्गों की सेवा करने का लिया गया प्रण

गढ़शंकर – भारतीय सैनी समाज की विशेष मीटिंग गढ़शंकर के गांव इब्राहिमपुर में हरवेल सिंह के घर पर सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में सैनी समाज के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक बुद्धिजीवी शामिल हुए मीटिंग...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 24-25 फरवरी को होगा

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 24 और 25 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  चीमा ने कहा कि बजट सत्र...
article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

गढ़शंकर, 31 अगस्त: गढ़शंकर नंगल रोड पर पिछले काफी समय से ओवरलोडेड टिप्परों की लगातार आवाजाही से जहां आम राहगीर परेशान हैं, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी इन ओवरलोडेड टिप्परों के...
Translate »
error: Content is protected !!